धर्म व ज्योतिष

Rashifal, 20 October 2023 : आज किन राशियों के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली – Horoscope, 20 October : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 अक्टूब 2023, शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों के लिए दिन सामान्य या फिर विवादों से भरा रहने वाला है। पढ़ें दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)- 

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। ऑफिस में किसी के साथ भी वाद-विवाद होने से बचे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत में सुधार  होगा। परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

2. वृषभ राशि (Tauras)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज ऑफिस में मेहनत करने वाला दिन रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। छात्रों के लिए दिन ठीक है। बिजनेस में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों का दिन मिला जुला रहने वाला है। बिजनेस ठीक चलेगा और किसी से विवाद न करें। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। फालतू खर्च करने से बचे।

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। बिजनेस में नए साथी के साथ वाद विवाद हो सकता है। शाम को थकान महसूस होगी। कहीं पर भी निवेश करने से बचें। बाहर का खाना ना खाएं और सेहत का ख्याल रखें।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। मां की सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है  वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार के साथ शानदार समय बिताएंगे। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। बिजनेस में आज के दिन थोड़ा सा सावधान रहें। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे अवसर मिलेंगे।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहने वाला है। बिजनेस में नया निवेश करने से पहले विचार कर लें। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में ज्यादा काम होगा। परिवार के साथ मतभेद हो सकते है।

9. धनु राशि ( Sagittarius)

धनु राशि के लोगों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। शाम को कोई अच्छा खबर सुनने को मिल सकती है लव लाइफ बढ़िया चलेगी। परिवार में किसी की शादी की बात चल रही है तो अच्छा योग बन सकता है। किसी को आज पैसा उधार ना दें।

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। रूका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत को लेकर चिंता ना करें।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातको का दिन मध्यम रहने वाला है। बिजनेस को लेकर चिंता ना करें और नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का दिन आज थकान से भरा रहने वाला है। ऑफिस में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। विवाह का प्रस्ताव आज आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदार republicnow.in नहीं लेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button