राजस्थान

Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस की पहली सूची में 33 नाम, सचिन पायलट और अशोक गहलोत में हो गया समझौता?

जयपुर – Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची जारी होने के चंद मिनट बाद शनिवार को ही कांग्रेस ने पहली सूची का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इनमें सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट का भी नाम है। अशोक गहलोत सदरपुरा तो सचिन पायलट टोंक सीट से ताल ठोकेंगे। कांग्रेस ने दोनों के नामों का ऐलान एक साथ करके यह जताने की भी कोशिश की है कि पार्टी में सबकुछ ठीक है।

ललित यादव को भी मिला टिकट

यहां पर बता दें कि कांग्रेस द्वारा जारी 33 प्रत्याशियों की सूची में से 32 नाम पुराने ही हैं। यह बात अलग है कि इस बार मुंडावर से ललित यादव का नाम जुड़ा है। वह पिछली बार बहुचन समाज पार्टी से चुनाव लड़े थे, लेकिन इस बार कांग्रेस ने उन पर बड़ा दांव लगाया है।

सीपी सूची लड़ेंगे नाथद्वारा

पहली सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम शामिल है, जो सदरपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसी तरह सचिन पायलट टोंक से उतारा गया है। इस सूची में सीपी जोशी को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की इस सूची में दिव्या मदेरणा को ओसियां से, गोविंद सिंह डोटासरा को लछमनगढ़ से और कृष्णा पूनिया को  सादुलपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

गौरतलब है कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 3 दिसंबर को अन्य चारों राज्यों (तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम) के साथ घोषित किया जाएगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button