राजनीति

लद्दाख की सड़कों पर स्पोर्ट्स बाइक चलाते दिखे राहुल गांधी, लोगो ने चुटकी लेते हुए कहा – धूम 4 का हीरो मिल गया

नई दिल्ली – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज केंद्र शासित प्रदेश लेह-लद्दाख के दौरे पर हैं। राहुल गांधी आज अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने के साथ-साथ लद्दाख की अलग-अलग जगहों पर युवाओं से भी बातचीत करेंगे। इस दौरान राहुल एक अलग अंदाज में भी नजर आए। आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है। चुनाव निकट आते देख कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी लोगों के बीच जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। बीते कई दिनों से राहुल को कभी ट्रक चलाते तो कभी खेती करते देखा गया है। इस बीच अब राहुल को लद्दाख में स्पोर्ट्स बाइक चलाते देखा गया है।

लद्दाख की सड़कों पर चलाई सुपर बाइक
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लद्दाख की सड़कों पर बाइक चलाते फोटो शेयर की है। राहुल गांधी ने इंटाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, पैंगोंग झील के रास्ते में.. जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे, यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।” इससे पहले राहुल गांधी ने लद्दाख में आरएसएस पर हमला भी बोला। राहुल गांधी ने कहा कि हर संस्थान में आरएसएस अपने लोगों को रख रहा है। राहुल ने कहा कि आरएसएस के लोग ही सब कुछ चला रहे हैं। यहां तक कि अगर आप केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री से पूछेंगे तो वे आपको बताएंगे कि असल में वे अपने मंत्रालय नहीं चला रहे हैं, बल्कि आरएसएस द्वारा नियुक्त उनके ओएसडी चला रहे हैं। वही सब कुछ कर रहे हैं। इन्होंने कुछ ऐसा ही परिदृश्य बना रखा है। वे हर संस्थान में सब कुछ चला रहे हैं।

लेह शहर से सुरम्य पैंगोंग झील का किया सुहाना सफर
लद्दाख की यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने लेह शहर से सुरम्य पैंगोंग झील तक अपनी केटीएम 390 ड्यूक मोटरसाइकिल पर सवार थे।

25 अगस्त तक लद्दाख में ही रहेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार दोपहर लेह पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। वह 25 अगस्त तक लद्दाख में रहेंगे। शुक्रवार को उन्होंने लेह में युवाओं से बातचीत की और एक फुटबॉल मैच में भी हिस्सा लिया। रविवार को वह अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पैंगोंग झील पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

करोल बाग बाजार में बाइक का किया था खुलासा


इसके बाद राहुल गांधी कारगिल भी जाएंगे और वहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में करोल बाग बाइक बाजार की अपनी यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने उल्लेख किया था कि उनके पास ड्यूक 390 बाइक है, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण वह शहर में बहुत कम इसकी सवारी करते हैं।

इस दौरान एक बाइक दुकान के मालिक ने उन्हें अपनी बाइक से पैंगोंग झील की यात्रा की तस्वीर भी दिखाई थी। बता दें कि अनुच्छेद 370 और 35 (ए) समाप्त होने और जम्मू-कश्मीर से अलग होकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद राहुल की यह पहली लद्दाख यात्रा है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button