नई दिल्लीराजनीति

Priyanka Gandhi : किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं प्रियंका गांधी? कांग्रेस अध्यक्ष ने किया खुलासा

नई दिल्ली – Priyanka Gandhi : अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस और भाजपा के सभी राष्ट्रीय नेता राज्य विधानसभा चुनाव में जुटे हुए हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

फूलपुर से चुनाव लड़ने की सोच रही हैं प्रियंका

कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि प्रियंका गांधी फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की सोच रही हैं। उन्होंने  शुक्रवार को कहा कि प्रियंका गांधी फूलपुर सीट से यूपी लोकसभा चुनाव लड़ने की सोच रही हैं क्योंकि लोग इसकी मांग कर रहे हैं।

ऐसे में सवाल यह है कि क्या INDIA गठबंधन में फूट पड़ जाएगी, क्योंकि पिछले दिनों चर्चा उठी थी कि इसी सीट से बिहार के सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि यह सीट कुर्मी बहुल है।

अजय राय बोले- पूरी ताकत से लड़ेंगे

साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यह भी कहा कि निश्चित तौर से जहां पर डिमांड किया जाएगा, जहां उनकी मांग है वहां हम सब लोग हमारी नेता निश्चित रूप से विचार कर रही है। हम लोग पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। गौरतलब है कि फूलपुर लोकसभा सीट से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी लड़ चुके हैं। वह निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार सांसद बने थे। 1971 में विश्वनाथ प्रताप सिंह ने भी इसी सीट से चुनाव लड़ा और आगे चलकर वह प्रधानमंत्री बने। बता दें कि फूलपूर कुर्मी बहुल सीट है। यही वजह है कि इस सीट से बिहार के सीएम नीतीश कुमार के भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से जनत दल यू का कोई बयान नहीं आया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button