PM Narendra Modi : अब देश के हर रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगे PM मोदी, अब सबको मिलेगा कटआउट संग सेल्फी लेने का मौका, जानिए क्या रहेंगी थीम?

नई दिल्ली – PM Narendra Modi : नए भारत के नए स्लोगन के साथ देश की स्वर्णिम यात्रा की गाथा अब देश के हर रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 डी सेल्फी बूथों के द्वारा बयां की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने देशभर के बड़े रेलवे स्टेशनों पर पीएम मोदी के कटआउट फ्रेमिंग वाले सेल्फी प्वांट्स तैयार करने का आदेश जारी किए हैं।
PM के कटआउट के साथ हर कोई लेगा सेल्फी
रेलवे बोर्ड के इस आदेश के बाद अब सभी जोनल रेलवे में इसकी तैयारी की जा रही है। रेलवे स्टेशनों की लॉबी एवं प्लेटफार्म के रास्तों पर इस सेल्फी बूथों को बनाए जाने की योजना है। विकास की गाथा को प्रदर्शित करने वाले बूथों पर पीएम के कटआउट के साथ हर कोई सेल्फी फोटो ले सकेगा।
‘ये नया भारत है’ देश की स्वर्णिम यात्रा गाथा
सेल्फी बूथ की थीम ‘ये नया भारत है’ रखी गई है। इसके साथ ही स्पेस पावर, यूथ स्किल को बेस्ड किया गया है। इसके लिए 2 करोड़ यूथ को ट्रेंड किया गया है। हम हैं डिजिटल, करों से मुक्ति, आवास की शक्ति के द्वारा 4 करोड़ महिलाओं को मिले आवास, जल शक्ति, किसानों के लिए सशक्त धरतीपुत्र, नए सशक्त भारत के सेना की उपलब्धि, क्लीन इंडिया, उज्ज्वला शक्ति आदि को फोकस कर सेल्फी बूथ तैयार किए जाएंगे।
कई रेलवे स्टेशनों पर नजर आएगी इसकी रौनक
27 सितंबर को रेलवे बोर्ड की बैठक में सेल्फी बूथों को लगाने के लिए फैसला होने के बाद देश के सभी रेलवे जोन में पत्र भेजे गए हैं। ये सेल्फी बूथ उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत सभी प्रदेशों के अहम रेलवे स्टेशनों पर लगाने की तैयारी है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडलों में डिजाइन का काम शुरू कर दिया गया है। जबकि प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, वाराणसी, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़, ग्वालियर, झांसी, डीडीयू रेलवे स्टेशनों समेत अन्य स्टेशनों पर इसकी रौनक नजर आएगी।




