महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश होने पर पीएम मोदी बोले, नारी शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित होगी’

नई दिल्ली – Parmilament Session : पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा, ”लोकसभा में एक बिल (महिला आरक्षण विधेयक) प्रस्तुत किया गया है। ये विधेयक नारी सशक्तिकरण से जुड़ा है। हमने बेटियों के लिए सैनिकों स्कूलों के दरवाजे खोले। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान सरकार का कार्य़क्रम नहीं है। इसे समाज ने अपनाया है। मुद्रा योजना से लेकर जन धन योजना तक में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी सांसदों की मदद से तीन तलाक के खिलाफ कदम उठाया।”
उन्होंंने आगे कहा, ”मैं आज राज्यसभा के सभी माननीय सांसद साथियों से आग्रह करने आया हूं कि जब भी बिल हमारे सामने आए तो आप सब सर्वसम्मति से उस पर निर्णय करें।”
संघवाद पर क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्यसभा राज्य का प्रतिनिधित्व भी करता है। हम देख रहे हैं कि सहयोग के साथ अनेक मसले ऐसे रहे कि जिस पर कि हम आगे बढ़े। कोरोनाकाल के दौरान राज्य और केंद्र ने मिलकर संघवाद को परिभाषित किया।
उन्होंने कहा कि हमने संकटों के समय ही नहीं, उत्सव के समय भी भारत की ताकत को पेश किया और दुनिया को प्रभावित किया। जी-20 शिखर सम्मेलन दिल्ली में हुआ, लेकिन इससे पहले इसको लेकर कई मीटिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई। ये राज्यों के सहयोग के कारण हुआ।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नई संसद में संघवाद का भी रूप दिख रहा है। इसमें राज्यों ने हमारा साथ दिया। दिवारों पर जो कला दिख रही है। उसको विभिन्न राज्यों ने भेजा।
पीएम ने क्या उम्मीद जताई?
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुराने भवन (पुरानी संसद) में हमने आजादी का अमृत महोत्सव बढ़ी शान से बनाया, लेकिन मुझे विश्वास है कि नई संसद में स्वर्ण शताब्दी (आजादी के 100 साल) विकसित भारत की होगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हम पुराने भवन में पांचवी अर्थव्यवस्था पर पहुंचे थे, लेकिन मुझे विश्वास है कि नई संसद में हम टॉप तीन की इकोनॉमी पर पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि तकनीक के तौर पर भी हमें विकसित करना होगा। अब तो सारी बातें आईपैड में मिलेगा। शुरुआत में हो सकता है कि कुछ साथियों को इसमें दिक्कत आए। डिजिटल का युग है। ऐसे में संसद को भी इसका हिस्सा बनाना होगा।




