नई दिल्ली

Piyush Goyal : इस साल भारत बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की घोषणा

नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार 13 अक्टूबर को कहा कि भारत अगले तीन-चार सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गोयल ने कहा कि विशाल प्रतिभा, विशाल उद्यमशीलता की भावना और भारत के युवा कौशल को देखते हुए हम दुनिया में किसी को भी हरा सकते हैं। अगर हम अपने नए विचारों और रिसर्च पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो किसी को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

भारत तीन-चार सालों में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

भारत वर्तमान में जीडीपी के मामले में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद विश्व स्तर पर पांचवें नंबर पर है। हमारे पास तीन डीएस- डेमोक्रेसी, डेमोग्राफिक डिविडेंड और डायवर्सिटी का फायदा है। अगले तीन-चार सालों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

भारत की नई प्रवर्तन शक्ति दुनिया से बेहतर

भारत की ये नई प्रवर्तन शक्ति दुनिया के किसी भी हिस्से से बेहतर है। विशाल प्रतिभा, विशाल उद्यमशीलता की भावना और भारत के युवा कौशल को देखते हुए हम दुनिया में किसी को भी हरा सकते हैं। हम अपने नए विचारों एवं रिसर्च के माध्यम से विश्व की नई अर्थव्यवस्था शक्ति बन सकते हैं।

घरेलू स्तर पर 140 करोड़ का बाजार उपलब्ध

हमारे देश में घरेलू स्तर पर 140 करोड़ का बाजार उपलब्ध है। जो एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था का परिचायक है। भारत अगले तीन-चार सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी बनने के लिए तेजी से आगे की ओर लगातार बढ़ रहा है। आईएमएफ ने हाल ही में एक रिपोर्ट के पेश की है। जिसने अपनी रिपोर्ट में 2023-25 ​​के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि को और बढ़ा दिया है। इसकी रिपोर्ट के अनुसार अगले तीन-चार सालों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button