नई दिल्ली

Petrol Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में हुआ इजाफा, क्या पेट्रोल और डीजल का दामों पर पड़ेगा असर?

नई दिल्ली – Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों की ओर से हर रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के बाद भी कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। गौरतलब है कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल की कीमत में उतार-चढ़ाव होने के कई कारण हैं जैसे ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें, रुपये से अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर, युद्ध जैसे भू-राजनीतिक जोखिम जो बाजार में असंतुलन का कारण बन सकते हैं।

IOCL के वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बीते दिनों की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल की कीमत 94.27 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए और डीजल की कीमत 92.76 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.77 रुपए और डीजल की कीमत 94.37 रुपए प्रति लीटर है।

राज्यों या शहरों में क्यों अलग होते हैं रेट

अलग-अलग राज्यों या शहरों में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होता है की वजह टैक्स है। अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकार अलग-अलग रेट से टैक्स वसूलती हैं। वहीं, हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है। यही वजह है कि अलह-अलह राज्यों या शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट अलग-अलग होते हैं।

SMS से जानें अपने शहर का भाव

अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करें।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button