खेलदेश

पारुल चौधरी ने चीन में लहराया तिरंगा, 5000 मीटर रेस में जीता गोल्ड, आखिरी 30 सेकेंड में पलटी बाजी

नई दिल्ली – भारत की स्टार एथलीट्स में से एक पारुल चौधरी (Parul Choudhary) ने चीन में इतिहास रच दिया है। उन्होंने एशियन गेम्स 2023 के 5000 मीटर महिलाओं की रेस में गोल्ड मेडल हासिल कर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पारुल ने आखिरी 30 सेकेंड में बाजी पलटी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

पारुल चौधरी जीत के बाद काफी खुश दिखाई दे रही थी। शुरुआत में वह काफी पीछे चल रही थी। लेकिन अंतिम के कुछ सेकेंड में उन्होंने अपना जोर लगाया और जापान की खिलाड़ी को पीछे छोड़ सबसे पहले 5000 मीटर रेस पूरा किया। उन्होंने 15 मिनट और 14.75 सेकेंड का समय लिया। उनकी जीत के बाद वहां मौजूद सभी लोग उन्हें बधाई देने लगे। पारुल के इस गोल्ड मेडल को जोड़ लें तो अब तक भारत के खाते में कुल 14 गोल्ड मेडल हो गए हैं।

पारुल ने दो दिन में दो पदक जीते

इससे पहले पारुल ने सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत जीता था। फाइनल में बहरीन की यावी विनफ्रेड मुतिले ने 9:18:28 के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पारुल 9:27:63 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दो दिन में दो पदक जीतकर पारुल ने कमाल कर दिया है। राष्ट्रगान के समय पारुल काफी भावुक नजर आईं। पारुल के नाम तीन हजार मीटर स्टीपलचेज, तीन हजार मीटर दौड़ और पांच हजार मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। 

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button