
OMG 2 Trailer Release: 15 अगस्त से पहले बॉक्स ऑफिस में OMG 2 रिलीज की जा रही है। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज कर दी जाएगी। ओह माय गॉड की सफलता के बाद निर्माताओं ने इसका सिक्वेल बनाया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल होंगे। गुरुवार को मूवी का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। चलिए देखते हैं पूरा ट्रेलर…
फिल्म का जब से पहला पोस्टर सामने आया था, तब से ही फैंस इसे थिएटर में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये परेश रावल स्टारर साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है।
एडल्ट एजुकेशन के मुद्दे को उठाती है OMG 2
ओह माय गॉड में परेश रावल की कोर्ट में कान्हा बनकर मदद करने वाले अक्षय कुमार अब शिव के दूत बनकर पंकज त्रिपाठी के कष्ट हरते हुए दिखाई देंगे। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है शिव की आकृति से, जो अपने सबसे प्रिय नंदी को ये बताते हैं कि उनके भक्त पर एक बहुत बड़ी विपदा आने वाली है और वह शिव गण में से किसी एक को लेकर जाए, जो उनकी मदद कर सकें।
इसके बाद शुरू होती है कहानी, जहां कोर्ट में आरोपी पंकज त्रिपाठी खुद का ही केस लड़ते हुए नजर आते हैं। जिनका एक साधारण से परिवार है, लेकिन स्कूल में उनके बेटे के साथ घटी एक घटना उनकी जिंदगी बदल देता है। पंकज त्रिपाठी का बच्चा बदनामी के डर से सुसाइड करने जाता है, जिसके बाद अपने बेटे को दुनिया की नजरों में सही साबित करने के लिए खुद ही पंकज त्रिपाठी वकील बनकर केस लड़ते हैं।