अपराध व घटनाएमपी

महाकाल की नगरी उज्जैन में निर्भया जैसा कांड, खून से सने कपड़े, प्राइवेट पार्ट पर चोट, सामने आया CCTV

मध्यप्रदेश – उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें हैं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण लड़की को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां पुलिस ने उसे खून दिया। लड़की अब खतरे से बाहर है। लड़की ने पुलिस को बताया कि मां के साथ भी गलत काम हुआ है। लेकिन उसकी मां कहां है और वह उज्जैन कैसे पहुंची? इस बारे में वह कुछ भी नहीं जानती।

दंडी आश्रम के पास घायल हालत में मिली लड़की

बच्ची सोमवार शाम को महाकाल थाना क्षेत्र में बड़नगर रोड पर दंडी आश्रम के पास घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है।

ढाई घंटे तक सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में घूमती रही

खून से सनी अर्धनग्न लड़की ढाई घंटे तक सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में घूमती रही। इसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गया है। वह पूरे आठ किलोमीटर चलीं। कुछ लोगों ने देखा भी, लेकिन शायद डर या किसी अन्य सामाजिक कारण से न तो रुके और न ही पुलिस को बताया।

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि युवती संभवत: प्रयागराज (यूपी) की रहने वाली है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। घटना कहां हुई इस बारे में बच्ची ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है।

कई जगहों पर देखे गए सीसीटीवी फुटेज, ऑटो चालक हिरासत में

सीसीटीवी फुटेज में हाटकेश्वर रोड पर एक ऑटो रिक्शा नजर आ रहा है, जिसमें पीड़िता के साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है। फुटेज की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात ऑटो चालक का पता लगा लिया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि बच्ची नीलगंगा थाना क्षेत्र के सांवराखेड़ी रोड, तिरूपति ड्रीम्स, सिंहस्थ बायपास की हाटकेश्वर विहार कॉलोनी सहित चिंतामन ब्रिज रोड पर घूमती रही।

तिरूपति ड्रिम्स में बूढ़े व्यक्ति से बोली – कोई मेरे पीछे पड़ा है

सीसीटीवी फुटेज में लड़की सोमवार सुबह 5.52 बजे तिरूपति ड्रीम्स कॉलोनी में तेजी से जाती हुई दिख रही है। इस दौरान सुबह जब कॉलोनी के एक बुजुर्ग ने उससे पूछा कि क्या हुआ है तो उसने सिर्फ इतना कहा कि कुछ लोग मेरे पीछे पड़े हैं। इसके बाद वह रुकी नहीं, तेजी से चलती रही। पुलिस संबंधित व्यक्ति तक भी पहुंची और लड़की से हुई बातचीत के बारे में पूछताछ की। इससे यह बात सामने आई कि दरिंदगी का शिकार होने के बाद वह अपनी जान बचाने के लिए भाग निकली और उसे नहीं पता था कि कहां जाए और किससे मदद मांगे। बस इस कॉलोनी से उस कॉलोनी पैदल जा रही थी।

महिला एक्सपर्ट की मदद से लड़की की बोली को समझा गया

एसपी शर्मा ने उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला विशेषज्ञ की मदद से लड़की की बात समझी। इससे पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के किसी गांव की हो सकती हैम जो बोली बोली जा रही है वह वहां के एक समुदाय द्वारा बोली जाती है। मध्य प्रदेश पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क कर रही है और परिवार का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस टीम पुराने 72 घंटे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान बाईपास मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों का ब्योरा भी निकाला जा रहा है। हाटकेश्वर मार्ग के फुटेज में कुछ सुराग मिले हैं। लोगों की आवाजाही पर भी काम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीमें भी इसमें लगी हुई हैं। हर स्तर पर काम किया जा रहा है।

लड़की ने चावल नामक व्यक्ति का नाम बताया

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि संभवतया बच्ची बायपास इलाके में दरिंदगी का शिकार हुई है। वह एक शख्स का नाम चावल भी बता रही है। उन्हें अंदरूनी गंभीर चोटें हैं, लेकिन समय रहते उन्हें इंदौर भेज दिया गया, जहां ऑपरेशन के बाद वह खतरे से बाहर हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button