धर्म व ज्योतिष

Navratri 3rd Day : नवरात्रि के तीसरे दिन कैसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा, यहां जानें पूजन विधि, मंत्र और खास भोग की रेसिपी

नई दिल्ली – Shardiya Navratri 2023 : हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्र को सबसे ज्यादा महत्व है। इस साल 15 से 24 अक्टूबर 2023 तक नवरात्रि का शुभ त्योहार मनाया जाएगा। नौ दिवसीय त्योहार पूरे देश में बेहद उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दौरान सही तरीके से पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। नवरात्रि में हर दिन अलग-अलग देवी की पूजा की जाती है और आज तीसरे दिन मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) की पूजा की जाएगी। मां की विधि विधान से पूजा करने और मंत्रों का जाप करने से सभी समस्याों से मुक्ती मिलती है।

तो चलिए जानते है –  

 मां चंद्रघंटा पूजन विधि (Maa Chandraghanta Puja Vidhi)

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहन लें
  • मां को नीला रंग पसंद है तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए निले कपड़े धारण करें।
  • फिर मंदिर में साफ-सफाई करने के बाद विधि-विधान से पूजा करें।
  • मां को सिंदूर, अक्षत, गंध, धूप, पुष्प आदि चढ़ाएं।
  • अंत में मां की आरती करें और भोग लगाएं।

मां चंद्रघंटा को लगाएं ये भोग (Maa Chandraghanta Bhog)

  • मां चंद्रघंटा को दूध से बनी हुई मिठाई भोग लगाएंगे तो वो प्रसन्न होती हैं।
  • मां चंद्रघंटा को केसर से बनी हुए खीर का भोग लगाएं।
  • आप चाहे तो इसके अलावा चीनी और मिश्री भी भोग लगा सकते हैं।

इन मंत्रों को करें जाप

हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवता की पूजा के लिए मंत्र जप को बहुत प्रभावी माना जाता है। ऐसे में नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है और मां को प्रसन्न करने के लिए उनके महामंत्र का जाप करना चाहिए। मां चंद्रघंटा का सिद्ध मंत्र ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः और पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता, प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता का जाप करें।

( Disclaimer : यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। रिपब्लिक नाऊ टीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button