धर्म व ज्योतिष

Navratri 2023 5th Day skandamata Puja : मां स्कंदमाता कष्टों को करेंगी दूर, आज नवरात्रि के पांचवें दिन करें ये विशेष उपाय

नई दिल्ली – Shardiya Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं और हिंदू धर्म इस पर्व का खास महत्व माना गया है। इन 9 दिनों तक देवी दुर्गा के स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। इस दिन मां स्कंदमाता (Maa Skandamata) की पूजा की जाती है। ज्योतिष के अनुसार मां कूष्मांडा का ध्यान और पूजन करने से तप, त्याग संयम और सदाचार की प्राप्ति होती है। आइए जानतें है इस दिन मां स्कंदमाता को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए – 

मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं (Maa Skandamata Bhog) 

मां स्कंदमाता को  नवरात्रि के पांचवे दिन केले से बनी चीजों का भोग लगाए। आप चाहें तो  केले का हलवा मां को चढ़ा सकते हैं। आप सिर्फ केला भी मां को भोग लगा सकते है। यह प्रसाद ब्राह्मण को दे देना चाहिए ऐसा करने से मनुष्य की बुद्धि का विकास होता है। वहीं, पूजा के बाद 5 कन्याओं को केला का प्रसाद बांटें, ऐसा करने से मां प्रसन्न हो जाती हैं और संतान पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं।

मां स्कंदमाता की पूजा विधि (Maa Skandamata Puja Vidhi) 

  • इस दिन सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद मां का पूजन करें और मां की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें।
  • मां की कुमकुम, अक्षत, पुष्प, फल आदि से पूजा करें और चंदन लगाएं।
  • माता के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • इसके बाद फूल चढ़ाएं और केले का भोग लगाएं।
  • मां की आरती उतारें और मंत्रों का जाप करे।

स्कंदमाता के इन मंत्रों का करें जप (Maa Skandamata Mantra)

  • सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया
    शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी
  • या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button