बिहार

Manish Kashyap : दिवाली से पहले मनीष कश्यप के लिए आई खुशियां, धुला देशद्रोह का दाग, NSA भी हटा

Bihar News : Manish Kashyap Bail : बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर को एक मामले में जमानत दे दी गई है। हालांकि मनीष कश्यप फिलहाल बाहर नहीं आ पाएंगे। गलत जानकारी पेश करने और हिंसा भड़काने के आरोप में तमिलनाडु पुलिस ने मनीष कश्यप पर NSA लगाया था। उसके खिलाफ बिहार में भी कई मामले दर्ज हैं। लेकिन इस बीच मदुरै कोर्ट ने मनीष कश्यप को जमानत दे दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन पर लगाए गए NSA को भी रद्द कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

कुछ महीने पहले तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों की पिटाई की खबर कुछ अखबारों और टीवी चैनलों में छपी थी। इसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए बिहार से उच्च पदस्थ अधिकारियों की एक टीम जांच के लिए तमिलनाडु भेजी थी। जहां पूरे मामले की पड़ताल के बाद पता चला कि सोशल मीडिया पर चल रही सभी खबरें और वीडियो फर्जी हैं। साथ ही पुलिस की जांच में यह भी पाया गया कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर किसी तरह का कोई हमला नहीं हुआ है। इसी मामले में मनीष कश्यप को सजा मिली हुई है।

मनीष कश्यप की गिरफ्तारी क्यों?

मनीष कश्यप फिलहाल मदुरै सेंट्रल जेल में बंद हैं, उसे तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों को दर्शाने वाली फर्जी रिकॉर्डिंग प्रसारित करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। यूट्यूबर के खिलाफ तमिलनाडु में छह और बिहार में तीन एफआईआर भी लंबित हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button