Kuber ke Upay: कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए घर में यहां रखें ये चीजें, होगी धन वर्षा

Kuber ke Upay: कुबेर देव की धन के देवता है। इनकी पूजा धन प्राप्ति के लिए की जाती है। घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता का वास माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि धन के देवता कुबेर की दया दृष्टि जिसपर हो जाती है, उसे जीवन में आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। उसपर धन वर्षा होती है। वास्तु में कुबेर देव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपको धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। चलिए जानते हैं क्या हैं वो उपाय…
घर की इस जगह पर रखें तिजोरी : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तिजोरी को इस तरह से रखें कि उसके द्वार हमेशा उत्तर दिशा में ही खुलें। ऐसा करने पर भगवान कुबेर को आशीर्वाद तो मिलता ही है। साथ ही माता लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न रहती हैं।
जरूर रखें कुबेर यंत्र : वास्तु दोष से मुक्त रखने के लिए घर की उत्तरी दीवार पर कुबेर यंत्र लगाना चाहिए। साथ ही गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर घर में रखा जाए तो यह शुभ फल देता है।
रखें धातु का कछुआ : वास्तु शास्त्र में धातु के कछुए को बहुत ही शुभ माना गया है। इसे रखने के लिए उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इस उपाय से कुबेर देव का आशीर्वाद मिलता है। जिससे परिवार के सदस्यों की आय में वृद्धि होती है। साथ ही घर में धातु का कछुआ रखने से वास्तु दोष भी समाप्त होता है।
एक्वेरियम रखना बेहद शुभ : वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए, ताकि ऊर्जा का प्रभाव स्वतंत्र रूप से हो सके। साथ ही घर की उत्तर दिशा में एक्वेरियम रख सकते हैं। इससे में पॉजटिव एनर्जी का संचार होता है। घर-परिवार तनाव से मुक्त होता है।