Kerala Blast: ’20 मिनट के अंदर हो गए तीन विस्फोट’, जानिए विस्फोट से जुड़ी हर जानकारी

Kerala Blast : केरल में पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम संगठन लगातार फिलिस्तीन के समर्थन में रैलियां निकाल रहे हैं। दो दिन पहले एर्नाकुलम में भी हमास के समर्थन में रैली निकाली गई थी। फ़िलिस्तीन के समर्थन में शुक्रवार को मलप्पुरम में एक और रैली आयोजित की गई। इसमें हमास नेता खालिद मशाएल वर्चुअली मौजूद रहे। दो दिन बाद यानी आज रविवार को एर्नाकुलम एक के बाद एक तीन धमाकों से दहल गया। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 20 लोगों के घायल होने की खबर है।
धमाकों के वक्त दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे केरल के सीएम
जब केरल में धमाके हुए तो राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यह विरोध प्रदर्शन गाजा पर इजराइल के हमले के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित किया गया है। धमाकों के बाद भी विजयन विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे। हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि धमाके के बाद के हालात को लेकर उन्होंने राज्य के डीजीपी से बात की है।
गृह मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग
धमाके की खबर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। शाह ने अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके अलावा धमाके की जांच के लिए एनआईए और आईबी की टीमें भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शाह 28 अक्टूबर से 3 दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश में हैं। वह बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।
एर्नाकुलम के सभी अस्पताल अलर्ट पर
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने विभाग के अधिकारियों को विस्फोट में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश जारी किए है। एर्नाकुलम के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। मंत्री ने छुट्टी पर गए डॉक्टरों समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को तुरंत लौटने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज, एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल और कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

