देश

ISRO ने देश को किया गौरवान्वित, नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला वैज्ञानिकों के लिए उपहार : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली – Women Reservation Bill : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि महिला आरक्षण बिल इसरो की महिला वैज्ञानिकों को एक तरह से उपहार है, जो इस देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उन्हें भारत द्वारा ये खास गिफ्ट दिया जा रहा है।

इसरो की सफलता पर देश को गर्वः राजनाथ सिंह
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बात की। राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर चर्चा की शुरुआत करते हुए सिंह ने कहा कि भारत द्वारा अब तक लॉन्च किए गए 424 विदेशी उपग्रहों में से 389 उपग्रह पिछले नौ वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में लॉन्च किए गए हैं।

महिला वैज्ञानिकों की भूमिका सराहनीयः रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने कहा कि विदेशी उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण से भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से दुनिया में प्रमुख स्थान हासिल कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सदन और राष्ट्र इसरो की महिला वैज्ञानिकों और प्रत्येक भारतीय बेटी को सलाम करता है, उनकी सराहना करता है और उनके प्रति आभार व्यक्त करता है।

महिला आरक्षण बिल पर राजनाथ सिंह ने कहा

“संसद का यह विशेष सत्र ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को समर्पित है। ऐसी स्थिति में, मैं इस विधेयक को कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा इसरो की महिला वैज्ञानिकों और उनके साथ-साथ भारत की संपूर्ण महिला वैज्ञानिक समुदाय के लिए प्रस्तुत एक उपहार मानता हूं।”

राजनाथ सिंह ने चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,

“सबसे पहले, मैं इस सफलता के लिए इसरो वैज्ञानिकों और भारतीय वैज्ञानिक समुदाय को हार्दिक बधाई देता हूं। यह हमारे इसरो वैज्ञानिकों की बौद्धिक क्षमता और देश के विकास के प्रति उनके समर्पण का ही परिणाम है कि आज हमारा देश विज्ञान की दुनिया में अग्रणी देशों की कतार में खड़ा है।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लगातार मेहनत के बदौलत ही भारत आज इस मुकाम पर पहुंचा है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button