Israel Palestine War : बर्बादी, तबाही और विनाश, इजराइल – फिलीस्तीन युद्ध में तबाह हुईं इतनी जिंदगियां?

Israel Palestine War : गाजा पट्टी पर इजराइल के हवाई हमले लगातार जारी हैं, लेकिन मुश्किलें इजराइल की भी बढ़ गई है। अब इजराइल के खिलाफ एक दो नहीं तीन फ्रंट खुल गए हैं। एक तरफ गाजा से हमास का हमला, दूसरी तरफ लेबनान बॉर्डर से हिजबुल्लाह लगातार हमले कर रहा है। अब इजराइल का सबसे नया दुश्मन हूती विद्रोही भी मैदान में आ गए हैं। हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। मतलब अब इजराइल को तीन फ्रंट पर मुकाबला करना पड़ रहा है।
ये भीषण युद्ध 7 अक्टूबर को शुरू हुआ हुआ था। पहले हमास के आतंकवादियों ने इजराइल में एक साथ 5 हजार से अधिक रॉकेट दाग दिए थे, जिसके बाद इजराइल की सेना ने पलटवार किया और पूरे गाजा पट्टी में तबाही मचा कर रख दी। इस दौरान हमास की ओर से संचालित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अभी तक 3,785 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 12,500 से अधिक घायल हैं. वहीं, इजराइल की बात करें तो वहां 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं। एक इजराइली सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि 206 लोगों को हमास ने बंधक बनाया है और उन्हें गाजा में रखा गया है।
उधर, जंग में सीधे तौर पर अमेरिका की एंट्री हो गई है, जो कहीं से भी अच्छी खबर नहीं है। हालांकि इजराइली ग्राउंड ऑपरेशन पर बड़ा खुलासा हुआ है। ऑपरेशन के लिए इजराइल की पूरी तैयारी सामने आई है। सैटेलाइट इमेज से देखा गया है कि सैकड़ों टैंक और आर्मर्ड व्हीकल बिल्कुल तैयार खड़े हैं, जो गाजा में कभी भी घुस सकते हैं।
हमास के नौसैनिक शाखा के विशेष बल का एक कमांडर ढेर!
वहीं, इजराइली वायुसेना की दक्षिणी गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर रातभर एयर स्ट्राइक जारी रही। इजराइल के फाइटर जेट ने गाइडेड बमों से ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान कई घर जमींदोज हो गए। दावा है कि इन हमलों में हमास के नौसैनिक शाखा के विशेष बल का एक कमांडर ढेर कर दिया गया। मारा गया कमांडर 7 अक्टूबर के हमले में शामिल था।
ऐसा नहीं है कि इजराइल ही हमले कर रहा हैं। सेंट्रल इजराइल का एक बड़ा इलाका बीती रात हमास के भीषण हमले से दहल उठा। बेयर शेवा में हमास की ओर से एक के बाद एक कई रॉकेट दागे गए। हमास के हमले के कारण कई जगहों पर विस्फोट के बाद हवा में धुएं का गुबार उठता दिखा। हमास ने इजराइली सेना को गंभीर परिणाम की चेतावनी भी दी है।
तुल्कर्म में हमास ने IDF को दिया बड़ा झटका
इजराइल कब्जे वाले वेस्ट बैंक के तुल्कर्म में हमास ने IDF यानी इजराइली सेना को बड़ा झटका दिया। उसके ठिकाने को टारगेट कर हमास के लड़ाकों ने रॉकेट से हमला किया। नूर शम्स कैंप में भीषण विस्फोट हुआ। हर तरफ अफरातफरी मच गई। इजराइली मीडिया ने वीडियो जारी कर इस इस हमले में 10 इजराइली सैनिकों के घायल होने की जानकारी दी।




