
IPS Sweety Sehrawat: बिहार की एक आईपीएस अधिकारी सुर्खियों में बनी हुई हैं। महिला आईपीएस का पूर्व राज्यपाल, पूर्व सांसद और पूर्व डीजीपी निखिल कुमार से भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला औरंगाबाद सदर की एएसपी आईपीएस स्वीटी सहरावत और पूर्व डीजीपी निखिल कुमार के बीच हुई नोक-झोंक का है। निखिल कुमार के यहां बीते दिनों चोरी हो गई थी। इस बात को लेकर वह एएसपी स्वीटी सहरावत के घर पहुंच गए। आइए जानते हैं कौन हैं आईपीएस स्वीटी सहरावत।
आईपीएस स्वीटी सहरावत क्यो है चर्चा में
आईपीएस स्वीटी सहरावत पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं लेकिन क्यों? दरअसल, 4 सितंबर को सेवानिवृत्त आईपीएस और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार आईपीएस स्वीटी सहरावत से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में निखिल कुमार और स्वीटी सहरावत के बीच बहस होती दिख रही है। जो अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो में आईपीएस स्वीटी पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार से कहती दिख रही हैं, ‘मुझसे ऐसे बात मत करिए। मैं आवास पर नहीं मिलती हूं। मैं लोगों को अपने पर्सनल स्पेस में अलाउ नहीं करती हूं। ये मेरा ऑफिस नहीं है और मैं यहां सबसे नहीं मिल सकती हूं।’ 4 सितंबर को औरंगाबाद की एसडीपीओ स्वीटी सहरावत ने रिटायर आईपीएस और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार से इसी लहजे में बात की थी। 13 सितंबर को स्वीटी का ट्रांसफर हो गया। अब उन्हें पटना सदर का एसडीपीओ बनाया गया।
निखिल कुमार उनसे मिलने उनके आवास पर क्यों गये थे?
दरअसल, चोरी की घटनाओं से परेशान औरंगाबाद के लोग निखिल कुमार से मिलने पहुंचे थे। निखिल कुमार बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी हैं, इसलिए निखिल कुमार कुछ लोगों के साथ एसडीपीओ स्वीटी से मिलने उनके आवास पहुंचे। पहले तो निखिल कुमार को इंतजार कराया गया, फिर जब एसडीपीओ बाहर आने लगे तो काफी मिन्नतों के बाद वह मिलने को राजी हुए, इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो रेकॉर्ड कर लिया जो बाद में मीडिया में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं स्वीटी सहरावत
आपको बता दें कि आईपीएस स्वीटी सहरावत ने डिजाइन इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी और 2019 में यूपीएससी क्रैक किया, और बिहार कैडर की अधिकारी बनीं। स्वीटी की ऑल इंडिया रैंक 187 थी। वह औरंगाबाद में SSP के पद पर तैनात हुई। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है। उनके पिता दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल थे, स्वीटी के पिता की 2013 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
बहस के बाद स्वीटी का औरंगाबाद से हो गया ट्रांसफर
पूर्व राज्यपाल और सेवानिवृत्त आईपीएस निखिल कुमार के साथ स्वीटी सहरावत की बहस का वीडियो वायरल हुआ था। चोरी की घटनाओं को लेकर एसडीपीओ से मिलने उनके आवास पर गये थे। तब स्वीटी ने उसे बताया कि वह अपने घर पर किसी से नहीं मिलती। कई लोगों को स्वीटी का व्यवहार अच्छा नहीं लगा। अब उनके तबादले को इसी सिलसिले में देखा जा रहा है।




