खेलदेशविदेश

इंडिया-ए इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल हारी, पाकिस्तान-ए ने 128 रन से हराया

कोलंबो: इंडिया-ए की टीम इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल हार गई है। भारतीय लड़कों को पाकिस्तान-ए ने 128 विकेट से हराया। भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जूनियर एशिया कप का पहला चैंपियन नहीं बना सके।

कोलंबो में भारतीय कप्तान यश धुल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 40 ओवर में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। मानव सुथार 7 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि युवराज सिंह डोडिया 5 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।

ताहिर ने मारा शतक
तैय्यब ताहिर शतक बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 71 बॉल में 108 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्हें राजवर्धन हंगरगेकर ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। पाकिस्तान को सातवां झटका लगा। उनके बाद मुबासिर खान 35 रन बनाकर आउट हुए।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button