देश
Independence Day 2024 : जानिए लाल किले पर कितने बजे होगा ध्वजारोहण? पीएम मोदी का मिनट टू मिनट टाइम शेड्यूल

Independence Day 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। अपने तीसरे कार्यकाल के स्वतंत्रता दिवस पर पहले संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ देंगे। पूर्व पीएम ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था।
पीएम नरेंद्र मोदी पहुँचे तीसरे स्थान पर
वही आपको बता दे की पीएम नरेंद्र मोदी इस मामले में देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू और पीएम इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जवाहरलाल नेहरू ने 17 और इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था।
प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम शेड्यूल
- 7:17 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंचेंगे।
- 7:19 बजे गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
- 7:28 बजे पीएम लाल किले की प्राचीर पर पहुंचेंगे।
- 7:30 बजे राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा।
- 7:33 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश।