IAF Agniveer Recruitment 2023: 3500 पदों पर निकली भर्ती, 27 जुलाई को रहें तैयार

Agniveer Recruitment 2023 : इंडियन एयरफोर्स (IAF) में अग्निवीर वायु योजना के तहत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की गयी है। एयरफोर्स में भर्ती होने का सपना देख रहे उम्मीदवार 27 जुलाई 2023 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इच्छुक एवं पत्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म IAF की ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर 17 अगस्त 2023 तक भर सकेंगे।
भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। इंडियन एयरफोर्स की ओर से Agniveer Vayu (01/2024) के तहत भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे उनको बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 27 जुलाई 2023 से शुरू की जाएगी। चलिए जानते हैं इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में सबकुछ…
Agniveer Recruitment 2023: इन स्टेप्स से करें आवेदन
इंडियन एयरफोर्स भर्ती इंटेक 01/2024 में भाग लेने के लिए आपको आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र भरने के बिंदु यहां प्रदान किये जा रहे हैं जिनको फॉलो कर आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी मांगी गयी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके पूर्ण जानकारी अपलोड करें।
- तय किया गया आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अंत में उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
- इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2023 में आवेदन के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क जा करना होगा।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से जमा की जा सकती हैं।
Indian Air Force Recruitment 2023: क्या है योग्यता
- इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी का जन्म 27 जून 2003 से पहले और 27 दिसंबर 2006 के बाद न हुआ हो।
- आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।




