Horoscope Today : छोटी दिवाली के दिन किस पर बरसेगा धन और किसे होगा आर्थिक नुकसान, जानिए आज के राशिफल का हाल

नई दिल्ली – Horoscope Today : आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी होने के साथ ही शनिवार का दिन भी है। आज ही हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। पुजारियों के अनुसार, त्रयोदशी तिथि दरअसल, शनिवार दोपहर एक बजकर 58 मिनट तक ही रहेगी, जबकि शनिवार शाम 4 बज कर 58 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। यहां पर बता दें कि शनिवार देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि :
पढ़ाई-लिखाई से जुड़े हैं यानी स्टुडेंट्स हैं तो विदेश यात्रा का संयोग बन सकता है। आपमें आत्मविश्वास है तो कोई काम मुश्किल नहीं है। जिस कार्य में जुटेंगे, उसमें मित्रों का सहयोग हासिल होगा। आप चाहें तो किसी धार्मिक कार्य में सहयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह मौका आपको मिल सकता है। संतान सुख मिलेगा और मानसिक शांति भी रहेगी। खानदानी संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। घर पर धार्मिक होंगे, लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है।
वृष राशि :
इस राशि से जुड़े लोगों का मन अशांत रह सकता है। असंतोष का भाव मन में आएगा, लेकिन खुद को मजबूत करना है। इस दौरा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना भी है। बावजूद इसके मानसिक शांति के प्रयास करें। यह हितकर होगा। परिवार पर भरपूर ध्यान देना बेहतर होगा। अपने और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावट आएगी। चाहें तो संगीत का सहारा ले सकते हैं और आपका रुझान भी बढ़ेगा।
मिथुन राशि :
शनिवार को आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा, लेकिन अशांत मन के प्रति भी सचेत रहें, क्यों मन आपको परेशान कर सकता है। क्रोध से बचना और संयत रहना जरूरी है। जन्मदाता मां का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए सतर्कता बरतें। अच्छी खबर यह है कि कारोबार में तरक्की होगी और पुराने दोस्तों का सानिध्य आज आपको मिल सकता है। कोई शिक्षा अधूरी है तो फिर से मौका मिल सकता है। इसके अलावा कमाई का नया जरिया भी मिल सकता है।
कर्क राशि :
आपके लिए मौकों की भरमार है, लेकिन लक्ष्य हासिल करने के लिए क्रोध और आवेश पर काबू रखना जरूरी है। इसके लिए बातचीत में संयम ही सबसे अच्छा उपाय है। नौकरी करते हैं तो बेवजह विवाद से बचें। आपकी इच्छा के विरुद्ध जिम्मेदारी मिल सकती है। यह मौका होगा खुद को साबित करने के लिए, इसलिए बेचैन नहीं हों। परिवार की ओर से निश्चिंत रह सकते हैं, क्योंकि आपको सदस्यों की ओर से मदद मिलेगी। सेहत पर ध्यान देना है और आय में वृद्धि के बारे में सकारात्मक सोचना है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में बदलाव का योग बन रहा है, लेकिन घबराएं नहीं।
सिंह राशि :
आय में इजाफा होगा, लेकिन इसके लिए आपको संयत रहना होगा और संयम को अपनाना होगा। परिवार के कहने पर किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है और यह आपके लिए भी अच्छा है। किसी दोस्त के साथ नौकरी करने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में तंगी आ सकती है और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यह आपका कर्तव्य भी है।
कन्या राशि :
आत्मविश्वास में कमी रहेगी, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा और यही आपका ऊर्जावान बनाएगा। इस दौरान वार्तालाप में संतुलन अनिवार्य है। नौकरी में परिवर्तन का योग है और इस पर संयम के साथ विचार करें। पिता से धन का ऑफर मिलेगा, इससे कारोबार आगे बढ़ा सकते हैं। उच्च शिक्षा में भी कुछ नया कर सकते हैं, क्योंकि अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि :
इच्छा के खिलाफ कोई नया कार्य मिल सकता है। संयम के साथ विचार करें और फिर निर्णय लें। ऐसा करे पर मन में शांति का भाव रहेगा। कला और संगीत के प्रति आपका लगाव और बढ़ेगा। नौकरी में अपने उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में संयम और सतर्कता ही हितकर होगी। कारोबार में परिवर्तन का योग है और इसे सकारात्मकता के साथ स्वीकार करें।
वृश्चिक राशि :
वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन मन में निराशा और असंतोष का भाव रहेगा। बावजूद इसके संपत्ति से आय का योग बन रहा है। कारोबार से धन और संपत्ति में इजाफा हो सकता है। दोस्तों का सहयोग भी हासिल होगा। आत्मविश्वास जरूरी है, लेकिन इस दौरान अतिउत्साह आपका नुकसान कर सकता है।
धनु राशि :
मन में शांति और प्रसन्नता का भाव रहेगा। वाहन का सुख हासिल होगा। दोपहिया और चार पहिया खरीदने का योग बन रहा है। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन ट्रांसफर जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा हो सकती है।
मकर राशि :
त्योहारी सीजन चल रहा है, ऐसे में आपका मन-चित प्रसन्न रहेगा। बावजूद इसके धैर्यशीलता की परीक्षा होगी, जिसमें आपको 100 प्रतिशत उत्तीर्ण होना है। ऐसे में सुझाव है कि बिना वजह के झगड़ों और विवाद से बचें और हां इस दिन किसी पुराने मित्र का सानिध्य मिल सकता है। संपत्ति बेचने पर धन प्राप्ति को योग बन रहा है। इस बीच आपको आत्मविश्वास नहीं खोना और संयम को मूलमंत्र के तौर आगे रखना है। आय की स्थिति में सुधार का योग बन रहा है। इस दौरान भाइयों का सहयोग भी हासिल होगा। नौकरी करते हैं तो विवाद में उलझना हर लिहाज से हानिकारक होगा। कपड़ों की खरीदारी का बोझ आप पर पड़ेगा और परिवार की समस्या घिरेगी, जिसके कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
कुंभ राशि :
आज इस राशि वालों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. नौकरी में तरक्की होगी। वहीं आय में इजाफा होगा तो खर्च भी उतना में बढ़ेगा और हां, जिस क्षेत्र से आप जुड़े हैं उसमें अपेक्षित सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल हालात होंगे। व्यर्थ की चिंताएं परेशानी करेंगी और ऐसे में आपको मन को संयत रखना है। परिवार के सहयोग मिलने से आपकी कुछ दिक्कत कम होगी।
मीन राशि :
इस राशि से जुड़े लोगों को शनिवार को मानसिक शांति का प्रयास करना चाहिए। मन को शांत रखना जरूरी है, क्योंकि आज के दिन धार्मिक कार्य होते हैं और इस दौरान व्यवस्तता के चलते अपना आपा नहीं खोएं। भागदौड़ के बीच मन शांत नहीं रखा तो आपकी शनिवार को दिनभर की दिनचर्या पर प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को कारोबार में रुचि है तो किसी सहयोगी/मित्र का सहयोग मिलने के आसार हैं। मीठे के प्रति आपका मन रहेगा, लेकिन शुगर से पीड़ित हैं तो अतिरिक्त सतर्कता बरतें। इसके अलावा, विचारों में उतार-चढ़ाव का दौर भी जारी रहेगा, लेकिन मन को स्थिर और शांत रखना है। संतान को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। बावजूद इसके पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा।