धर्म व ज्योतिषनई दिल्ली

Rashifal, 4 October 2023 : किसे होगा धन लाभ ? जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली – Rashifal, 4 october 2023 : आज बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है। ये दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों (Daily Horoscope) को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा और किसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। पढ़ें मेष से मीन राशि तक, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे? 

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले लोगों का दिन आज परेशानी से भरा हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें, सेहत पहले से बेहतर रहेगी। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। बिजनेस करन वाले लोग काम के सिलसिले में कही बाहर जा सकते हैं।

2.वृषभ राशि (Tauras)

वृष राशि के लोग आज अधिक खर्च कर सकते हैं, ऐसे में धन की कमी हो सकती है। ध्यान रखें की व्यर्थ का खर्चा ना करें। ऑफिस में ज्यादा काम होगा, शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती हैं।

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातक के लिए आज का दिन परेशानी वाला रह सकता है। शाम को कोई बात आपको परेशान कर सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार के साथ में अधिक समय बिताए। कार्यस्थल पर वाद विवाद में ना पड़ें।

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बो सकती है, आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में किसी प्रकार का तनाव हो सकता है। परिवार के सात धार्मिक यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में लाभ होगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को बहुत अधिक मेहनत करनी होगी।

6. कन्या राशि (Cancer)

कन्या राशि वाले लोगों का दिन चुनौती वाला रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। जिसकी वजह से आपको थकान महसूस होगी। लव लाइफ में विवाद हो सकता है।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों का दिन आज उथल-पुथल वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा और बाहर के खाने से परहेज करें। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज उसे टाल दे। किसी को भी पैसे उधार ना दें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन मिला-जुला रहने वाला है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। शाम को थकान महसूस करेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों का दिन ठीक रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और सहयोगी साथ देंगे। बिजनेस में हानि हो सकती है। महिलाओं को खासतौर पर सेहत का ध्यान रखना होगा।

10.मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा और घर में धन आएगा। परिवार में माहौल खुशनुमा हो जाएगा. आज खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों का आज का दिन बढ़िया रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। तबीयत खराब हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। किसी से बिना बात के विवाद करने से बचे।

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। घर में मां की सेहत का ख्याल रखना होगा। आज कहीं पर भी पैसा निवेश करने से बचें और ना ही किसी को उधारी दें।

( Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदार republicnow.in नहीं लेगा।)

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button