नौकरी

Bihar में सरकारी नौकरी का मौका, हजारों पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द लरए आवेदन

Bihar : बिहार में क्लर्क और ट्रांसलेटर के 11 हजार पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल 11098 पदों पर की जाएंगी भर्तियां

BSSC इंटर स्तरीय भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से कुल 11098 रिक्तियां भरी जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2023 से शुरू हो गई है, जो 11 नवंबर तक जारी रहेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किये जायेंगे।

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर पर हिंदी में वर्ड प्रोसेसिंग/टाइपिंग आनी चाहिए। आवेदकों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कोटे से नहीं आने वाले पुरुष वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है। अनारक्षित महिला वर्ग के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष है।

आवेदन शुल्क क्या है?

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष उम्मीदवारों) के लिए आवेदन शुल्क 540 रुपये है। एससी/एसटी (बिहार राज्य के मूल निवासी) के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये है। राज्य के शारीरिक रूप से विकलांग और महिला आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये रखे गए हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button