Forbes Billionaires 2023: फोर्ब्स ने अपनी 37वीं सालाना बिलेनियर लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के अनुसार, अब एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे। 2023 में फ्रांसीसी अरबपति और लुई वितॉ मोएट हेनेसी यानी LVMH के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट इस सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। लिस्ट में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस तीसरे और भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी 9वें स्थान पर हैं।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्नार्ड अरनॉल्ट
बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 211 बिलियन डॉलर (करीब 17.53 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ 180 बिलियन डॉलर (करीब 14.96 लाख करोड़ रुपए) है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ करीब 9.47 लाख करोड़ है। पिछले साल एलन मस्क इस लिस्ट में पहले नंबर पर थे।
टॉप-20 में भी नहीं गौतम अडाणी
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 9वें स्थान पर रहे। अंबानी की नेटवर्थ 83.4 बिलियन डॉलर (6.93 लाख करोड़ रुपए) है।
वहीं गौतम अडाणी 47.2 बिलियन डॉलर (3.92 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट 2023 में 24वें स्थान पर रहे।
अडाणी, अंबानी के अलावा शिव नाडार, सायरस पूनावाला, लक्ष्मी मित्तल, सावित्री जिंदल, दिलीप संघवी, राधाकृष्ण दमानी सहित अन्य भारतीय भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट के अनुसार दुनिया के टॉप-10 अमीर शख्स…
1. बर्नार्ड अरनॉल्ट (LVMH) (17.53 लाख करोड़ रुपए)
2. एलन मस्क (टेस्ला) (14.96 लाख करोड़)
3. जेफ बेजोस (अमेजन) (9.47 लाख करोड़)
4. लैरी एलिसन (ओरेकल) (8.89 लाख करोड़)
5. वॉरेन बफे (बर्कशायर हैथवे) (8.81 लाख करोड़ रुपए)
6. बिल गेट्स (8.64 लाख करोड़)
7. माइकल ब्लूमबर्ग (ब्लूमबर्ग एल.पी) (7.85 लाख करोड़)
8. कार्लोस स्लिम (टेलीकॉम) (7.73 लाख करोड़)
9. मुकेश अंबानी (रिलायंस) (6.93 लाख करोड़)
10. स्टीव बाल्मर (माइक्रोसॉफ्ट) (6.70) लाख करोड़
2023 में अरबपतियों की संख्या घटकर 2,640 रह गई
फोर्ब्स के अनुसार, पिछले साल दुनिया में अरबपतियों की संख्या 2668 थी जो इस साल घटकर 2640 रह गई है।
इस देश में सबसे ज्यादा अरबपति
लिस्ट में 150 नए लोग शामिल हुए हैं। फोर्ब्स के अनुसार, अमेरिका में सबसे ज्यादा 736 अरबपति हैं, जबकि चीन 562 अरबपतियों के साथ दूसरे नंबर पर है।