Flipkart Diwali 2023 Sale : सेल का आज आखिरी दिन, iPhone 14 से लेकर इन स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर ऑफर

नई दिल्ली – Flipkart Big Diwali Sale : फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल 2 नवंबर से लाइव चल रही है, जिसमें होम एप्लाइंसेस और स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट्स में बड़ी छूट मिल रही है। अब आज (11 नवंबर) को इस साल का आखिरी दिन है,

अगर आप अच्छी कीमत में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अभी भी देर नहीं हुई है। फ्लिपकार्ट रेगुलर डिस्काउंट के अलावा, एसबीआई क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 10 प्रतिशत की इंस्टैंट छूट भी दे रहा है। इसके अलावा आपको Paytm ऑफर, एक्सचेंज डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI भुगतान वाला ऑप्शन भी मिलेगा। चलिए जानते हैं इन ऑफर के बारे में –
इन स्मार्टफोन पर चल रहा ऑफर
1. Google Pixel 7

Google Pixel 7 128 जीबी वैरिएंट वाला Google Pixel 7 17,749 रुपये की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। इस फोन में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें 50MP बैक डुअल-कैमरा और 10.8MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 8GB RAM है। ये फोन 128GB के स्टोरेज ऑप्शन में भी आता है।
2. Google Pixel 7a

Google Pixel 7a का 128GB वाले फोन 10,249 रुपये तक में मिल जाएगा। इसमें बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील समेत कई अतिरिक्त छूट शामिल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच फुल-HD+ OLED डिस्प्ले है। Pixel 7a में 64MP और वाला डुअल रियर कैमरा सिस्टम है। इसके अलावा 30W फास्ट चार्जिंग, 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और 4385mAh की बैटरी है।
3. iPhone 14

128 जीबी वेरिएंट वाला iPhone 14 आपको 33,999 रुपये में मिल जाएगा। इसमें बैक ऑफर, एक्सचेंज डील के लिए कई चीजें है। इस फोन की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का डिस्प्ले है और 12MP का डुअल-कैमरा सिस्टम और 12MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। ये फोन 128GB के अलावा 256GB और 512GB के स्टोरेज ऑप्शन में भी मिलेगा।
4. iPhone 13

iPhone 13 का 128 जीबी स्टोरेज वाला फोन आपको 28,249 रुपये की काफी कम कीमत पर मिल जाएगा। इसमें आप बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और अतिरिक्त छूट मिलेगी। कैमरे की बात करें तो आपको 12MP का डुअल-कैमरा सिस्टम और 12MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा। यह 128GB, 256GB, 512GB और 1TB के स्टोरेज ऑप्शन में आता है।




