नई दिल्ली

Election 2024 : दिल्ली में 3 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, शरद पवार का आया बड़ा बयान, क्या केजरीवाल होंगे तैयार?

नई दिल्ली : एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों में सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी की बातें कई बार सामने आईं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कई मुद्दों पर आपसी मनमुटाव भी रहा है। अभी तक राजधानी दिल्ली में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर INDIA गठबंधन में काफी खींचतान चल रही थी। लेकिन शरद पवार ने एक बुधवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली के 7 लोकसभा सीटों में से 3 पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल 3 सीटें कांग्रेस को देने के लिए तैयार हैं।

ED की कार्रवाई पर भी बोले शरद पवार

शरद पवार ने मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली में संजय सिंह के खिलाफ ईडी की कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ये बदले की कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि जो सरकार के मुताबिक नहीं चलते, उन नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही शरद पवार ने कहा कि संजय सिंह के खिलाफ हुई ED की कार्रवाई से कांग्रेस और AAP एक साथ आएंगे।

अडानी मुद्दे पर भी बोले शरद पवार

जब शरद पवार से पूछा गया कि INDIA गठबंधन में शामिल कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक तरफ तो उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर सवाल खड़ा करते हैं और दूसरी तरफ आप उनके कार्यक्रम में शामिल होते हैं। इसके जवाब में शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन देश के विकास की बात होगी तो वह अडानी का समर्थन करेंगे।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button