नई दिल्ली – Rangoli Designs : दिवाली पर हर कोई अपने घर को सजाता है। इस त्योहार पर कुछ चीजों का इस्तेमाल सजावट के लिए जरूर किया जाता है। जैसे लाइट्स, रंगोली और दरवाजों के लिए तोरन। रंगोली बनाने में अक्सर लोगों को परेशानी होती है। इसे देख हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान डिजाइन, जो आपका काम आसान बना देंगे। आइए देखते हैं रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन।
संस्कृति के अनुरूप रंगोली डिजाइन
- अगर आपको दिये वाली रंगोली पसंद है, तो आप इस डिजाइन को ट्राई करें। इसमें मोर और दिये दोनों का आकार दिया जाता है।
- आपको बस सर्कल बनाना है और फिर छोटे-छोटे डिजाइन बनाकर मोर, दिये और पत्तियां बनानी हैं। इसके बाद अलग-अलग रंगों से अपनी रंगोली को फिनिशिंग दें। आपकी रंगोली तैयार है।
दीपक रंगोली डिजाइन
- कुछ लोगों के घर में ज्यादा स्पेस नहीं होता है। ऐसे में वो छोटी रंगोली बनाते हैं। इसमें आपको बस अलग-अलग रंग के 2 सर्क बनाने हैं। एक सर्कल छोटा होगा और एक बड़ा।
- इसके बाद सर्कल के एक हिस्से में पतला रंग डालते हैं दीपक बनाएं। अब दीपक की चारों तरफ फूल और पत्तियां बना दें। यह रंगोली डिजाइन बहुत खूबसूरत लगता है।
दीपक वाली रंगोली डिजाइन
- आप फूल वाली रंगोली के अंदर दीपक भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको 2-3 रंगों को मिलाकर फर्श पर बिछाना है। इसके बाद आपको साइड में चारों तरफ छोटे-छोटे फूल बनाने हैं और अंदर दीपक बनाना हैं।
- अब दीपक के अंदर भी अलग-अलग रंगों से फूल बना दें। आपकी रंगोली में जितने ज्यादा रंगों का इस्तेमाल होगा रंगोली उतनी अच्छी लगेगी।
गोल रंगोली डिजाइन फोटो
- अगर बड़ी रंगोली बनाने पर बिगड़ जाती है, तो आप आसान ट्रिक को फॉलो करें। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको बस बड़े सर्कल के साइड में छोटे-छोटे सर्कल बनाकर दीपक बनाने हैं।
- आप इस रंगोली की साइड में सजाकर सुंदर-सुंदर दीपक लगा दें। आंगन और घर के बीचों-बीच में बनाने के लिए यह रंगोली डिज़ाइन काफी अच्छा है।
रंगोली के आसान डिजाइन
इन सभी डिजाइन के साथ-साथ अगर आप रंगोली बनाने में न्यू हैं, तो इस डिजाइन को बनाएं। रंगोली के इस डिजाइन को आसानी से घर के किसी भी हिस्से में बनाया जा सकता है।