Diwali 2023 : PM मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ मनाई दिवाली, जानिए मोदी ने कब-कब सैनिकों के साथ जलाए दीये?

नई दिल्ली – PM Modi Diwali : देश-विदेश में आज दिवाली (Diwali 2023) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे। यहां लेपचा में पीएम जवानों से मिले और उनके साथ दिवाली मनाई।
पीएम ने सोशल मीडिया पर बताया कि बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए वह हिमाचल प्रदेश के लेप्चा गए हैं। बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वें साल जवानों के साथ दीपावली मनाई।
साल 2014 से साल 2021 तक पीएम मोदी की दिवाली
साल 2014: प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने पहली बार सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने जवानों को मिठाई भी खिलाई थी।
साल 2015 : इस साल पीएम मोदी दिवाली मनाने अमृतसर पहुंचे थे और जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
साल 2016: पीएम मोदी ने हिमाचल से लगे चीन बॉर्डर के पास ITBP जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
साल 2017: जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में पीएम मोदी ने दिवाली मनाई थी।
साल 2018: चीन बॉर्डर के पास हरशिल गांव में पीएम ने ITBP जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
साल 2019: इस साल पीएम ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई।
साल 2020: राजस्थान के जैसलमेर में पीएम मोदी ने लोंगेवाला पोस्ट पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।
साल 2021: इस साल पीएम ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।
साल 2022: पिछले साल प्रधानमंत्री जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए कारगिल पहुंचे थे।