नई दिल्ली

Delhi : इंद्रलोक इलाके में सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों से बदसलूकी, आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड

नई दिल्ली – Delhi Communal Tension : आपको बता दे कि दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बवाल की घटना सामने आ रही है। यहां जुम्मे की नमाज अदा कर रहे कुछ नमाजीयों की ज्यादा भीड़ होने के चलते सड़क पर ही नमाज पढ़ने के लिए बैठ गए तभी कुछ पुलिसवालों ने आकर उनसे अभद्रता की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इंद्रलोक इलाके है मामला

आपको बता दे कि इंद्रलोक इलाके में जुम्मे की नमाज चल रही थी। जिस दौरान मस्जिद में काफी भीड़ थी और नमाजी फिर भी आ रहे थे। इस दौरान कुछ नमाजियों ने भीड़ को देखते हुए सड़क पर चादर बिछाकर वहीं पर नमाज अदा करनी शुरू कर दी। तभी वहां पर दो पुलिसवाले आए और लोगों को सड़क से हटाने के लिए उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों ही पक्षों में मामला इतना बढ़ गया कि बवाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

आपको बता दे कि इसको लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे लोग सांप्रदायिक भावना भड़काने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। मौजूदा समय में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और लोग इस पर कानूनी कार्रवाई करने के विकल्प तलाश रहे हैं।

चौकी प्रभारी को किया गया निलंबित

आपको बता दे की इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे पुलिस चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। जबकि पुलिस की कार्यवाही के बाद इन्द्रलोक मस्जिद के पास के रास्तों को खोल दिया गया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button