नई दिल्ली

Congress Loksabha Candidate list : कल आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, CEC की बैठक में इन नामों पर लगेगी मुहर

नई दिल्ली – Congress Loksabha Candidate list : बीजेपी की पहली लिस्ट को आए चार दिन हो चुके हैं लेकिन कांग्रेस की सूची का इंतजार अभी भी जारी है। खबर ये है कि गुरुवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर मुहर लगते ही सूची जारी हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक CEC की बैठक में करीब 100 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फानयल हो सकते हैं। खबर ये भी है कि कांग्रेस मध्यप्रदेश मे करीब दर्जन भर सीटों पर और छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

दिल्ली में हुई कांग्रेस की अहम बैठक

सूत्रों के मुताबिक, अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने यह दावा किया है कि पार्टी नेता राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद लौटे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस बात की घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी। ऐसे में यह संभावना है कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है।

राहुल गांधी की यात्रा के बाद पहली सूची

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है और यह यात्रा मध्यप्रदेश से गुजर रही है। मध्यप्रदेश की सूची राहुल गांधी की यात्रा के बाद जारी की जाएगी। राहुल गांधी की यात्रा गुरुवार को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

2019 में राहुल गांधी की अमेठी से हुई थी हार

गौरतलब है कि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2002 से 2019 तक संसद में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद साल 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को भाजपा नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने हरा दिया था। फिलहाल, राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं।

चुनाव समिति ने 100 सीट पर किया फैसला

Loksabha Candidate list: अपडेट ये है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें हो चुकी हैं। ज्यादातर सीटों पर सिंगल नाम और कुछ पर 2 नामों का पैनल तैयार है। गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाधी, सांसद राहुल गांधी के साथ-साथ समिति में शामिल अन्य नेताओं के साथ बैठक में 100 सीटों पर फैसला हो गया है।

इन चेहरों पर लग सकता है दांव

आपको बता दे कि, कांग्रेस भी भाजपा के मुकाबले दमदार प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। कुछ नाम तो लगभग तय माने जा रहे हैं। इनमें कई पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। पिछले दिनों प्रदश नेतृत्व ने करीब एक दर्जन प्रत्याशियों के जो नाम तय किे हैं उनमें देवास, धार, मंडला, जबलपुर, सीधी में पूर्व मंत्रियों पर दांव खेला जा सकता है। सीधी से कमलेश्वर पटेल, का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं जबलपुर से पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत, देवास से सज्जन सिंह वर्मा, धार से सुरेंद्र सिंह बघेल बनी, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, बालाघाट से हिना कांवरे और छिंदवाड़ा से नकुलनाथ का नाम लगभग फाइनल है। इनकी सिर्फ घोषणा ही बाकी हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button