राजस्थान

CM गहलोत का बड़ा चुनावी दांव, तीन नए जिले बनाए जाने का किया ऐलान

नई दिल्ली : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में तीन नए जिलों के गठन का ऐलान किया है। मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी के गठन से राज्य में जिलों की संख्या अब 53 हो जायेगी।

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा “जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में मालपुरा, सुजानगढ़, कुचामन सिटी तीन नए जिले और बनाए जाएंगे। इन नए तीन जिलों के साथ अब राजस्थान में 53 जिले हो जाएगे। आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा”

इससे पहले अगस्त में राजस्थान कैबिनेट ने 4 अगस्त को राज्य में 19 नए जिले और तीन नए संभाग बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के प्रस्ताव मंजूरी दी थी। नए जिलों का ऐलान आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है। ऐसे में सरकार के इस कदम को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

सीएम ने तीन नए जिलों की अभी घोषणा की है। रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर तीनों जिलों का सीमांकन होगा। सीमांकन के बाद इनका नोटिफिकेशन जारी होगा। नोटिफिकेशन के बाद ही तीनों नए जिले बन सकेंगे। अब कभी भी चुनाव आचार संहिता लग सकती है, इसलिए नोटिफिकेशन नहीं हुआ तो तीनों जिले घोषणा तक ही सीमित रह जाएगी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button