टेक्नोलॉजीदेशयूपी

Chandrayaan-3: यूपी सरकार का आदेश आज शाम को खुलें रहेगे स्कूल, बच्चे देखेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आदेश जारी किया है, जिसके तहत पहली बार प्रदेश में शाम के वक्त स्कूल खोले जाएंगे। सीएम योगी के इस आदेश के बाद से तैयारी करने के लिए पूरा पुलिस महकमा जुट गया। यूपी के सभी प्राचार्यों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि 23 अगस्त यानी बुधवार के दिन प्रदेश के विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शाम 5.15 से 6.15 सभा कराएं। ऐसा निर्णय भारत के चंद्रयान-3 मिशन को लाइव दिखाने के लिए किया गया है। जिसकी चांद की सतह पर उतरने की टाइमिंग 23 अगस्त शाम 5.27 बजे की है।

शाम को यूपी के सभी मदरसे भी खुलेंगे
यूपी की योगी सरकार के इस आदेश के तहत सरकारी स्कूल और मदरसों को 23 अगस्त यानी आज शाम 5.15 बजे से 6.15 के बीच खोला जाएगा। राज्य सरकार के आदेश पर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को ये जिम्मेदारी मिली कि वो अपने विद्यालयों में चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग दिखाएं।

चंद्रयान 3 मिशन में यूपी का लाल भी है शामिल

भारत की मंजिल चांद के बेहद नजदीक हैं आज भारत चांद पर तिरंगा फहराने के लिए तैयार खड़ा हैं लेकिन क्या आप जानते जहां एक ओर इस मिशन में यूपी का नाम भी सुर्खिया बटोर रहा हैं लखनऊ की रॉकेट वुमेन जो इस मिशन में मेन लीड कर रही हैं तो दूसरी ओर यूपी के फिरोजबाद के टिकरी गांव के धर्मेंद्र प्रताप यादव शामिल हैं।

फिरोजाबाद के हैं वैज्ञानिक धर्मेंद प्रताप

बता दें कि धर्मेंद्र प्रताप इसरो में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वही बताते चले चंद्रयान मिशन में वो मुख्य कार्य कर रहे है जहां चंद्रयान से सिग्नल को प्राप्त करने का कार्यभार उनके हाथो में हैं चंद्रयान सॉफ्ट लैंडिंग के साथ फिरोजबाद वासियों के लोगों के दिल में बेटे की जीत पर खुशी मनाने के लिए साथ खुद को गर्व महसूस करते हुई अपनी निगाहे चंद्रयान पर टिका कर रखी हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button