Chandra Grahan 2023 : हर कष्ट से मुक्ति दिलाएंगे, जानिए चंद्रग्रहण के ये उपाय

नई दिल्ली – Chandra Grahan 2023 : आज रात्रि में साल का आखिरी चंद्रग्रहण पड़ने जा रहा है। यह ग्रहण 29 अक्टूबर की रात 01 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर 02 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। वहीं, इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 05 मिनट से लग चुका है।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। किसी राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ फल देने वाला रहेगा। ग्रहण के दौरान हमारे आसपास की चीजें प्रभावित होती हैं। ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ आसान से उपायों को करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव दूर होता है।
मंत्रों का करें जाप
चंद्रग्रहण के दौरान आपको गायत्री मंत्र या फिर इष्ट देवता के मंत्र का जाप करना शुभ होता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ओम नमः शिवाय का जाप करें। इससे चंद्र ग्रहण के खराब प्रभाव दूर होते हैं।
खाने-पीने की चीजों से डालें तुलसी
ग्रहण शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी की पत्तियां डाल दें। ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मकता का असर खाने पर नहीं पड़ता है।
नौकरी और व्यापार में उन्नति के लिए करें ये काम
नौकरी और व्यापार में उन्नति के लिए आपको चंद्र ग्रहण के समय ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसे में कारोबार और करियर में तरक्की के योग बनते हैं।
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए आपको ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:’ मंज्ञ का जाप करना चाहिए।
ग्रहण का दोष करने को करें ये काम
चंद्र ग्रहण लगने के बाद पड़ने वाले पहले सोमवार को व्रत रखकर शिवजी की पूजा करें और घर में केसर की खीर बनाकर मां लक्ष्मी का भोग लगाएं और फिर कन्याओं को खिलाएं। इसके बाद सफेद वस्त्र और चावल का भी दान करें। ऐसा करने से ग्रहण दोष दूर होता है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।
कष्टों से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
इस दिन पानी या फिर दूध को साफ बर्तन में डालकर सिरहाने रखकर सो जाएं। इसके बाद अगले सुबह कीकर के वृक्ष की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से कुंडली में ग्रहण दोष दूर होता है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
इन चीजों का करें दान
ग्रहण के बाद चंद्रमा से संबंधित चीजें जैसे चावल, सफेद कपड़े, सफेद फूल, चीनी, बैल, मोती, शंख, दही, शक्कर आदि चीजों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। republicnow.in इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें।