देशअपराध व घटनायूपी

झांसी में बड़ा सड़क हादसा, नशे में चूर कार चालक ने 8 महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के गुलारा गांव के पास गुरुवार देर-शाम शराब के नशे में कार दौड़ा रहे चालक ने पैदल जा रही आठ महिलाओं को कुचल डाला। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। यहां दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक कार चालक नशे में था। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार शाम करीब सात बजे गुलारा गांव की आठ महिलाएं खेत में धान रोपने को गई थीं। खेत से पैदल घर लौट रहीं थीं। जैसे ही सभी गांव के करीब पहुंची, तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से सरोज (28) पत्नी महेश एवं सुमन (34) पत्नी चंद्रशेखर बोनट में फंस गईं लेकिन, कार ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। उनको करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इस वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल हो जाने से छह महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रिंकी (35) पत्नी राजू दोहरे की मौत हो गई।

हादसे में तीन की मौत
इस हादसे में गुलारा निवासी सरोज दोहरे (25) पत्नी महेश दोहरे, उनकी देवरानी रिंकी (35) पत्नी राजू दोहरे और सुमन पाल (35) पत्नी चंद्रशेखर की मौत हो गई जबकि सरोज की सास लक्ष्मी (45), जेठानी कुंती (30), गांव की पनकू (35), किरन (35) और भूरी देवी (60) घायल है। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button