राजनीतिदेश

BJP Victory : दमन-दीव और दादर नगर हवेली में बीजेपी की बंपर जीत: 96 में से 91 सीटें जीतीं, पीएम मोदी ने दी बधाई

PM Narendra Modi : बिहार विधानसभा चुनावी सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और बड़ी सफलता मिली है। दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव के स्थानीय निकाय (Local Body) चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पार्टी ने कुल 96 में से 91 सीटों पर कब्जा जमाते हुए विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ (X) पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लिखा —

“दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के मेरे भाइयों और बहनों का आभार, जिन्होंने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सरपंच, जिला पंचायत और पार्षद चुनावों में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया। यह हमारी पार्टी के विकास एजेंडे के साथ इन केंद्र शासित प्रदेशों के मज़बूत जुड़ाव को दर्शाता है। मैं जमीनी स्तर पर अपने मेहनती कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।”

तीन जिलों में हुआ चुनाव, बीजेपी की सर्वत्र जीत

स्थानीय निकाय चुनाव दमन, दीव और दादर नगर हवेली — तीनों जिलों में हुए थे।
इनमें जिला पंचायत, म्यूनिसिपल काउंसिल और पंचायत की सीटें शामिल थीं।
परिणामों में बीजेपी का दबदबा स्पष्ट रूप से दिखा —

दमन जिला

  • जिला पंचायत: कुल 16 सीटें — बीजेपी जीतीं 15
  • म्यूनिसिपल काउंसिल: कुल 15 सीटें — बीजेपी जीतीं 14
  • सरपंच: कुल 16 सीटें — बीजेपी जीतीं 15

दीव जिला

  • जिला पंचायत: कुल 8 सीटें — बीजेपी जीतीं सभी 8

दादर नगर हवेली जिला

  • जिला पंचायत: कुल 26 सीटें — बीजेपी जीतीं 24
  • म्यूनिसिपल काउंसिल: कुल 15 सीटें — बीजेपी जीतीं सभी 15

कुल परिणाम:
96 सीटों में से 91 पर बीजेपी का कब्जा

नीतीश की अगुवाई में बिहार में भी जीत का दावा

बीजेपी ने बिहार में जारी विधानसभा चुनावों में भी एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनेगी।
हालांकि, वास्तविक तस्वीर 14 नवंबर को साफ होगी जब चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button