यूपी

Ayodhya Airport News : सीएम योगी के साथ अयोध्‍या पहुंचे ज्योतिरादित्य स‍िंध‍िया, एयरपोर्ट न‍िर्माण का किया न‍िरीक्षण

अयोध्‍या – Ayodhya Airport News : सीएम योगी आदित्यनाथ आज आयोध्‍या दौरे पर है। सुबह 11 बजे करीब सीएम योगी का हेलीकॉप्टर राम कथा पर हैलीपेड पर उतरा। सीएम योगी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे।

सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन के लिए रवाना हुए। इसके बाद रामलला के दर्शन पूजन व आरती करेंगे। फ‍िर मुख्‍यमंत्री के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री व जनरल वीके सिंह निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय श्रीराम एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। बता दें क‍ि एयरपोर्ट इसी माह के अंत तक शुरू करने की है तैयारी।

पीएम नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर का करेंगे लोकार्पण

आपको बता दें क‍ि प्रधानमंत्री 22 जनवरी को राम मंदिर को लोकार्पण करने आएंगे तो उसमें एयरपोर्ट समेत कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास शामिल होगा। मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट निरीक्षण को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। निरीक्षण के बाद दोपहर 12.50 बजे उनका हेलीकाप्टर लखनऊ के लिए उड़ेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button