खेलदेशविदेश

Asia Cup 2023 : इंडिया vs पाकिस्तान का पहला मुकाबला 2 सितंबर को, देखें पूरा शेड्यूल

Asia Cup 2023 : इंडिया vs पाकिस्तान के बीच एशिया कप का पहला मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी शहर में होगा। ESPN की रिपोर्ट अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नया ड्राफ्ट शेड्यूल ACC को भेजा है। एशिया कप का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में 30 अगस्त को खेला जाएगा।

6 टीमें ले रहीं हिस्सा

  • फाइनल श्रीलंका के कोलंबो शहर में 17 सितंबर को होगा।
  • वनडे एशिया कप में 6 टीमें हिस्सी ले रही हैं।
  • टीम इंडिया नेपाल और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में हैं।
  • वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं।

3 बार भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान

  • अगर भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने सुपर-4 स्टेज में क्वालिफाई कर लिया तो 10 सितंबर को कैंडी में दोनों के बीच सुपर-4 स्टेज का मैच होगा।
  • वहीं अगर दोनों टीमें सुपर-4 स्टेज के भी टॉप पर रहीं तो इनके बीच ही 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला भी खेला जा सकता है।
  • इस तरह ग्रुप स्टेज, सुपर-4 और फाइनल मिलाकर भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मैच देखने को मिल सकते हैं।

ACC फाइनल करेगी एशिया कप का शेड्यूल

PCB के साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने डिसाइड किया था कि एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में होगा। टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान और 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे। अब श्रीलंका बोर्ड के साथ चर्चा कर PCB ने टूर्नामेंट का लेटेस्ट ड्राफ्ट शेड्यूल ACC को भेज दिया है। माना जा रहा है कि इसमें कुछ और बदलाव के बाद ACC जल्द ही शेड्यूल को फाइनल कर देगी।

लाहौर में होने थे पाकिस्तान के सभी मुकाबले
PCB के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने एशिया कप का पहला ड्राफ्ट शेड्यूल ACC को भेजा था। इसमें सभी मुकाबले लाहौर में ही होने थे, लेकिन नए चेयरमैन जका अशरफ ने मुल्तान को भी शामिल कर लिया। मुल्तान में ओपनिंग मुकाबला होगा, जबकि 3 मैच लाहौर में होंगे। इनमें सुपर-4 स्टेज का एक मैच भी शामिल रहेगा।

  • नए ड्राफ्ट शेड्यूल में बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच 3 सितंबर और श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच 5 सितंबर को लाहौर में मुकाबले होंगे।
  • 6 सितंबर को सुपर-4 स्टेज का मैच भी लाहौर में ही होगा।

मैच की टाइमिंग

  • फाइनल समेत कुल 13 मुकाबले होंगे
  • 9 मैच श्रीलंका और 4 पाकिस्तान में खेले जाएंगे।
  • सभी मुकाबले डे-नाइट फॉर्मेट में होंगे।
  • पाकिस्तान में सभी मैच दोपहर एक बजे (भारतीय समयानुसार, दोपहर 1:30 बजे) से शुरू होंगे।
  • वहीं श्रीलंका में सभी मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका की टाइमिंग एक बराबर है।
  • वनडे एशिया कप पहले 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाना था, लेकिन अब ओपनिंग मुकाबले की तारीख 30 अगस्त की गई।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button