देशनई दिल्लीराजनीति

Arvind Kejriwal News : अरविंद केजरीवाल को झटका, दिल्ली की अदालत ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश, क्या होगी गिरफ्तारी?

Arvind Kejriwal News : दिल्ली का चुनाव हारने के बाद अब आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट से केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। राऊज एवेन्यु कोर्ट ने केजरीवाल के खिलाफ नई FIR दर्ज  करने की मांग को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट में 2019 में दायर शिकायत में आरोप लगाया गया था कि केजरीवाल, पूर्व आप विधायक गुलाब सिंह और द्वारका की पार्षद रही नितिका शर्मा ने दिल्ली में विभिन्न जगहों पर बड़े आकार के होर्डिंग लगाकर जान बूझकर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया। शिकायत में इन सब के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। 

बढ़ सकती है केजरीवाल की परेशानी

मामले की सुनवाई अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने की और आज कोर्ट ने इस शिकायत को स्वीकार करते हुए पुलिस को 18 मार्च तक आदेश पर अमल को लेकर रिपोर्ट देने को कहा है।बता दें कि अदालत का यह आदेश राष्ट्रीय राजधानी में 10 साल से अधिक समय तक शासन करने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सत्ता से बेदखल किये जाने के कुछ सप्ताह बाद आया है, जिससे केजरीवाल की परेशानी एक बार फिर से बढ़ सकती है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिए FIR का आदेश

कोर्ट ने माना कि केजरीवाल और अन्य नेताओं पर मामला बनता है। कोर्ट ने 156(3) CRPC के तहत याचिका स्वीकार कर ली। द्वारका साउथ पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है। पुलिस को 18 मार्च तक अनुपालन रिपोर्ट भी देनी होगी। यह मामला 2019 का है। तब एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप था कि केजरीवाल, गुलाब सिंह और नितिका शर्मा ने द्वारका में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए। इसके लिए सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया गया।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button