Animal : रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का टीजर देख फैंस का खुला रह गया मुंह, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की हुई बौछार

नई दिल्ली : Animal : ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी शानदार मूवी के बाद अब रणबीर कपूर एक बार फिर से फैंस के दिल पर राज करने को तैयार है। एक्टर का आज 41वां जन्मदिन है ऐसे में हर कोई रणबीर कपूर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। रणबीर कपूर के जन्मदिन पर इनकी फिल्म एनिमल का टीजर आउट किया गया है जो कि सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
इस टीजर को स्क्रीन पर देखकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि यह काफी धमाकेदार ट्रेलर है जिसमें आप रणबीर कपूर के लुक को देखकर आप अपनी कुर्सियों से उठ नहीं पाएंगे क्योंकि रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल भी अलग अंदाज में दिख रहे है।
रणबीर कपूर का अवतार
रणबीर कपूर इस फिल्म में रॉ पॉवर, साज़िश और वाइल्ड नेचर को दर्शाने में पूरी तरह कामयाब रहे है। एनिमल’ एक सिनेमैटिक वाइल्डफायर है जो निश्चित रूप से आपको एक दूसरी दुनिया में ले जाएगी। फिल्म में अनिल कपूर, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं। इन सब की एक्टिंग आपको काफी पसंद आने वाली है। फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है। इसके ट्रेलर को देखकर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।