नई दिल्ली – Relationship Tips: पहले के समय में लोगों की ऐसी धारणा थी कि लड़के ही लड़कियों पर हावी होते हैं। लेकिन आज के समय में देखा जाए तो कोई किसी से कम नहीं है, अब लड़कियां भी अपने बॉयफ्रेंड पर हावी होती हैं। अधिकतर लड़कियां वो काम करने लग जाती है जो उनके Boyfriend को पसंद होती है। लेकिन कई लड़के ऐसा नहीं करते वो अपनी हरकतें नहीं बदल पाते हैं ऐसे में कई लड़कियां जबरदस्ती बॉयफ्रेंड पर चीजें थोपती हैं और उन्हें काबू में करने की सोचती हैं। इसी चक्कर में वह कुछ ऐसी हरकतें कर देती हैं जो उनके बॉयफ्रेंड को बिल्कुल पंसद नहीं होती। तो चलिए जानते हैं कि कैसे लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को काबू करती हैं-
1. परफेक्शन के साथ काम करना
ज्यादातर लड़कियों की आदत होती है कि वो हर काम परफेक्शन के साथ करती हैं। वहीं, वो इस आदत अपने बॉयफ्रेंड पर भी थोपती हैं और जबरदस्ती करवाने की कोशिश करती है। इस चीज से बॉयफ्रेंड परेशान होने लगते हैं
2. अधिक सवाल-जवाब करना
कई बार लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से बहुत सारे सवाल करती है और बार-बार चीजों को दोहराती हैं। लड़कियां ये कोशिश करती हैं कि आप उनसे कुछ नहीं छिपा सकते हैं और कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं।
3. ब्वॉयफ्रेंड के प्लान रद्द करना
ज्यादातर लड़कियों को पसंद नहीं होता की उनका बॉयफ्रेंड अपने दोस्ते के साथ घूमे और प्लान बनाए। दरअसल, इसलिए लड़कियां बॉयफ्रेंड पर हावी होने लगती हैं। कई बार तो झूठा बहाना बना कर बॉयफ्रेंड का प्लान रद्द करा देती हैं।
4. फोन, बैंक बैलेन्स चेक
हालांकि, लड़कियां कई बार अपने बॉयफ्रेंड की पर्सनल चीजों से भी छेड़छाड़ करती हैं। जैसे उनके फोन को चेक करना, बैंक बैलेन्स की जानकारी लेना। ये बेहद गलत है और इसका मतलब ये है कि आप अपने बॉयफ्रेंड पर शक कर रहें हैं। इससे लड़के नाराज होते हैं।
5. पर्सनल समय न देना
अक्सर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को पर्सनल टाइम नहीं देती। वो दिनभर फोन करती रहेंगी या फिर पल-पल की खबर जानना चाहेंगी। क्योंकि वह शक करती हैं कि कहीं उनका बॉयफ्रेंड किसी और लड़की से तो बात नहीं करता। इसलिए लड़के परेशना हो जाते हैं।