टेक्नोलॉजी

Alert ! हैकर उड़ा लेंगे आपका सारा डेटा,जानिए कैसे करें फर्जी – असली वेबसाइट की पहचान

नई दिल्ली – आए दिन फेक वेबसाइट्स से जुड़े मामले सामने आते रहते है। कई बार आपको शॉपिंग, चालान भरने या किसी ऑनलाइन फॉर्मैलिटी को पूरा करने के नाम पर फेक वेबसाइट्स का लिंक शेयर किया जाता है। अगर आपने बिना सोचे-समझे और जांच-पड़ताल किए बगैर ऐसे लिंक पर यकीन किया और अपनी डिटेल्स शेयर कर दीं तो आपका सारा डेटा हैकर्स के हाथ लग सकता है। ऐसे स्कैम से खुद को बचाने के लिए आपको आगे बताई जा रही कुछ खास बातों का खयाल रखना चाहिए।

URL को पूरा पढ़ें
वेबसाइट के URL को गौर से पूरा पढ़ें। अगर वेबसाइट का URL https से शुरु होता है तो यहां s का मतलब secure है। हालांकि आप सिर्फ इस पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। आप को URL की स्पेलिंग चेक करनी चाहिए जैसे amazon को amaz0n तो नहीं लिखा है। आप को डोमेन भी चेक करना चाहिए जैसे .com , .net या .org

वेबसाइट की भाषा चेक करें
अगर आपको वेबसाइट पर कई ग्रामेटिकल और स्पेलिंग की गलतियां दिखती है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आमतौर पर फर्जी वेबसाइट्स में स्पेलिंग की गलतियां होती हैं।

About Us और Contact Us का पेज चेक करें

Contact Us वाले पेज पर दिए गए फोन नंबर को चेक करें और About Us वाले पेज पर LinkedIn और दूसरी सोशल मीडिया प्रोफाइल चेक कर लें।

वेबसाइट की सोशल मीडिया प्रोफाइल देखें

कई बार बहुत सारी फेक वेबसाइट अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल बना लेते हैं। आपको उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल को चेक करना चाहिए, जैसे कि उनके फॉलोअर कितने है, कंटेन्ट कैसा है और पोस्ट पर कॉमेंट कैसे हैं। Ads किस प्रकार के हैं और कितने हैं। अगर आपको वेबसाइट पर बहुत सारे Ads दिख रहे हैं और Ads अजीब तरह के हैं तो आप स्कैम के शिकार हो सकते हैं।

कुल मिलाकर इन सब जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए आप पता लगा सकते हैं कि कोई वेबसाइट फेक है या नहीं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button