नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें से पहले कर ले चेक

नई दिल्ली – Republic Day Traffic Advisory :- कल देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसके चलते दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कुछ रूट्स पर आने जाने वाली गाड़ियों को डायवर्ट किया जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 26 जनवरी के लिए भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर की सीमाओं पर एंट्री बैन रहेगी। सिर्फ कुछ गाड़ियों को ही जाने की इजाजत होगी।

आज देर शाम से लागू होंगे नियम

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डीके गुप्ता ने बताया कि शनिवार की शाम 9:00 बजे से यातायात के नियमों को लागू कर दिया जाएगा। आपको बता दे की इस दौरान शहर की सीमाओं पर गाड़ियों का आना जाना बंद रहेगा, जिसमें केवल जरूरी गाड़ियों को ही रियायत दी जाएगी। यह ट्रैफिक नियम रविवार को गणतंत्र दिवस परेड के खत्म होने तक लागू रहेंगे।

इन रूट्स पर जाने से रहे सावधान ?

आपको बता दे की सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर गणतंत्र दिवस समारोह शुरू हो जाएगा। एडवाइजरी में बताया गया कि गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू की जाएगी, जो लाल किले तक जाएगी। इस दौरान परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के चारों ओर तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किला तक पहुंचेगी। जिसको देखते हुए इन रास्तों पर न जाने की सलाह दी गई है। जिससे आप सावधान रहे लाम्बा जाम का सामना करना पड़ सकता है।

यहाँ सामान्य रहेगा यातायात?

गौरतलब है की दिल्ली में जहां पर यातायात प्रभावित नहीं होगा उसमें उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते होंगे। इन रास्तों पर यात्रियों को इन पाबंदियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, इनको भी सामान्य समय से थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलने की सलाह दी गई है। वहीं, आपको बता दे की गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button