लखनऊ – UP Police Constable 2024 : यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60,244 से ज्यादा रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए लिए 25 से 31 अगस्त 2024 के बीच यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। अब इसमे नया अपडेट आ रहा है की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम सितंबर के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। आपको बता दे की लेटेस्ट अपडेट्स uppbpb.gov.in पर आप चेक करते रहें।
पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की होगी जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हर एग्जाम डेट की उत्तर कुंजी अलग जारी की थी अभ्यर्थियों को उन पर आपत्ति दर्ज करवाने का मौका भी दिया गया था। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की जारी करेगा। फिर उसी के आधार पर कुछ दिनों बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 यानी सरकारी रिजल्ट uppbpb.gov.in पर रिलीज किया जाएगा
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम ?
आपको बता दे की नए अपडेट के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 25 से 30 सितंबर 2024 के बीच जारी होने की उम्मीद है। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है। यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करना होगा। तब तक आप यूपी पुलिस आंसर की 2024 से अनुमानित कटऑफ का अंदाजा लगा सकते हैं।
पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट ऐसे करे चेक
आपको बता दे की यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद उसे चेक करने के लिए आप नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वो यूपी पुलिस स्कोर कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें।
- यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आपको उसे चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब वहां मांगी गई जानकारी देकर आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स जमा करनी होंगी। इतना करने के बाद ही अगले पेज पर सरकारी रिजल्ट से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
- अब आप वहां से यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती सरकारी रिजल्ट डाउनलोड कर लें। फ्यूचर रेफरेंस के लिए आप उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते है।