Drugs Case: शिमला पुलिस ने Punjab के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे समेत 5 लोगों को ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार

शिमला : Former Punjab minister son arrest : पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे सहित पांच लोगों को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला में 42.89 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार गांधी ने मीडिया को बताया कि मंगलवार को पुलिस गश्ती दल ने पंचायत घर, पुराने बस स्टैंड के पास एक होटल के एक कमरे में छापेमारी के बाद गिरफ्तारियां कीं।
पुलिस एसपी ने पकड़े गए आरोपियों की दी जानकारी
मुख्य आरोपी की पहचान पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे प्रकाश सिंह (37) के रूप में हुई है। एसपी ने कहा कि बाकी चार आरोपी अजय कुमार (27) शुभम कौशल (26) और बलबिंदर (22) हैं, जो पंजाब के हैं और किन्नौर जिले के अबनी (19) हैं।
पूर्व मंत्री पर लग चुका है रेप का आरोप
आपको बता दे कि पूर्व मंत्री और शिअद नेता सुच्चा सिंह पर भी 2017 में रेप का आरोप लगा था और अब उनके बेटे ड्रग्स के साथ पकड़े गए हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) (SAD) के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह को 2017 में पंजाब पुलिस की एक महिला कांस्टेबल द्वारा उनके खिलाफ दायर बलात्कार के मामले में एक स्थानीय अदालत ने बरी कर दिया था। बरी होने के बाद उन्होंने कहा था, “मैं इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मुझे न्यायालय से न्याय मिला। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने मुझ पर रेप केस का झूठा आरोप लगाया था। आपने अपने लिए जो रास्ता बनाया है, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। मुझे यकीन है कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीतने वाली है और इस बार अकाली दल ही चुनाव जीतेगा।”
महिला कांस्टेबल के शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
सुच्चा सिंह पर पंजाब पुलिस की एक महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर गुरदासपुर में मामला दर्ज किया गया था। वह भूमिगत रहकर हिरासत से भाग रहा था। उनके वकील करण सिंह ने कहा कि आज हुई सुनवाई में लंगाह को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। 2017 के बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला लंबे समय तक चला था।




