यूपी

Mukhtar Ansari Death : माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर जेल से लाया गया था मेडिकल कॉलेज

बांदा – Mukhtar Ansari Death : उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। 

सूचना मिली कि मुख्तार को आईसीयू से सीसीयू में भर्ती करना पड़ा। यहां मुख्तार के इलाज में 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई। हालांकि, मुख्तार की जान नहीं बच सकी। इससे पहले मंगलवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की समस्या बताई थी और इलाज के बाद उसी दिन कारागार भेज दिया था। बुधवार को जेल में उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, जिसमें सब सामान्य मिला था।

मुख्तार अंसारी के निधन से हड़कंप

माफिया-डॉन मुख्तार अंसारी की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। बांदा और गाजीपुर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अलर्ट पर है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुख्तार अंसारी की तबियत काफी खराब थी। उसे पिछले दिनों ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान करीब 14 घंटे तक वह आईसीय़ू में भर्ती रहा था। फिर उसे डॉक्टरों ने वापस जेल भेज दिया था। आपको बता दें कि उस दौरान मुख्तार की ब्लड रिपोर्ट भी सही आई थी। मगर आज यानी गुरुवार की शाम मुख्तार अंसारी की जेल में तबियत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

सुनवाई के दौरान लगाया था आरोप

60 वर्ष के हो चुके मुख्तार ने सुनवाई के दौरान अदालत में आरोप लगाया था कि जेल में उसकी हत्या का प्रयास किया जा रहा है। उसे खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है। मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी थी।

धारा 144 लागू

मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर व मऊ समेत अन्य संवेदनशील जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन से भारी संख्या में फोर्स निकाली जा रही है। सूचना मिली है कि मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button