Aaj Ka Rashifal 08 March : इस महाशिवरात्रि पर इन 5 राशिवालों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी शिव जी की कृपा, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, जान लीजिए आज का राशिफ़ल

नई दिल्ली – Aaj ka Rashifal 08 March : आज 8 मार्च दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि का दिन इन 5 राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभकारी होने वाला है। आप भी जान लीजिए मेष से मीन तक की 12 राशियों के लिए कैसी रहेगी ये महाशिवरात्रि? तो आइए जानते है आज का राशिफल –
मेष राशिफल
आज का दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि वाला रहेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिससे परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा। आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेकर कोई नया काम शुरू करेंगे तो आप उसमें सफल होंगे। शाम के समय आप किसी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बारे में भी सोच सकते हैं।
वृषभ राशिफ़ल
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने बच्चों के लिए किसी योजना पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं।वही आज आपके परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़ी समस्या हल हो जाएगी, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। शाम को आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं, जिसमें अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए खर्च करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य या किसी बिजनेस पार्टनर के साथ पैसों का लेन-देन करने से पहले सावधान रहना होगा, अन्यथा आपके पैसे खोने की संभावना बहुत कम है। आज आप शाम का समय अपने बच्चे की शिक्षा से जुड़ी कुछ समस्याओं को सुनने में बिताएंगे और उनका समाधान भी ढूंढेंगे
कर्क राशिफल
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ख़ास रहने वाला है क्योंकि उन्हें शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है, जिससे वे प्रसन्न रहेंगे और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। आज शाम के समय आपके घर पर किसी पूजा-पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है।
सिंह राशिफल
आज व्यापार करने वाले लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि शत्रु उन पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे और उनकी कोई पूरी हुई डील को भी नुकसान पहुंचा सकते है। यदि आज आपके शत्रु आपको क्रोधित करते हैं तो भी आपको संयम बनाए रखना होगा, अन्यथा वे इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। अगर आज आपको पैसा निवेश करना है तो कोई जोखिम न लें, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशिफल
आपको बता दे कि आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है क्योंकि आज उन्हें कोई नई नौकरी मिल सकती है, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज सामाजिक कार्यों के प्रति सावधानी से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके कुछ मित्र आपको परेशान कर सकते हैं। यदि आपके पारिवारिक जीवन में कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।
तुला राशिफल
आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, आज आपको अपने बच्चों की संगति पर भी ध्यान देना चाहिए, नहीं तो वे किसी गलत संगत की ओर बढ़ सकते हैं। जो लोग पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने की सोच रहे हैं उनके लिए कुछ समय इंतजार करना बेहतर रहेगा। आज अगर आप किसी यात्रा पर जाएं तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। आज आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी भी विवाद में पड़ने से बचें, अन्यथा आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल
आज आपको कुछ अनावश्यक उलझनों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपके विरोधी आपसे परास्त होंगे, क्योंकि आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके उन्हें सुलझाने में सफल होंगे, लेकिन आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आज आपका कोई प्रिय और मूल्यवान व्यक्ति खतरे में पड़ सकता है। जो लोग कोई व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें लाभ मिलेगा।
धनु राशिफल
आज आपको अपने व्यावसायिक विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आज आपके लिए कुछ समस्याएं खड़ी कर सकते हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपने भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप कुछ मौसमी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं, जिनसे बचने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी। आज आपके कुछ खर्चे होंगे जो आपको मजबूरी में उठाने पड़ेंगे।
मकर राशिफल
आज आपके व्यवसाय की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कठोर बातें सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आप परेशान हो जाएंगे, लेकिन फिर भी आपके लिए बेहतर होगा कि आप इस बारे में चुप ही रहें, नहीं तो विवाद लंबा खिंच सकता है। आज आपको अपनी भविष्य की गलतियों पर पछतावा होगा, जिससे आपका मन थोड़ा उदास रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से किया कोई वादा पूरा नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके आर्थिक संबंधों में मजबूती लाएगा। अगर आपके परिवार में लंबे समय से कोई कलह चल रही है तो वह आज खत्म हो जाएगी और सभी लोग खुश रहेंगे। अगर आप अपने कारोबार में कोई नई डील फाइनल करते हैं, तो वह भी आज आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। आज आपको शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। आज आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग प्राइवेट नौकरी करते हैं और कोई पार्टटाइम काम करने के लिए समय निकालने की सोच रहे हैं तो आज उन्हें इसमें सफलता मिलेगी।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छी संपत्ति मिलने के संकेत दे रहा है। आज आपके धन में वृद्धि होगी। यदि आपका पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो उसमें भी आपको जीत मिल सकती है। जो लोग आज किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लें तो बेहतर होगा, नहीं तो आपको वह पैसा चुकाना पड़ेगा।
( Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )