7th Pay Commission : मोदी सरकार ने दिया होली का तोहफा, सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब 50% मिलेगा DA, साथ आएगा 2 महीने का एरियर

नई दिल्ली – 7th Pay Commission DA Hike Update : आज मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। अब मार्च में इतनी बढ़कर आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी।
कर्मचारियों का DA बढ़कर 50 फीसदी हुआ
आपको बता दे कि महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ने के बाद 1 जनवरी 2024 से कर्मचारियों को 50 फीसदी DA का फायदा मिलेगा और उनकी सैलरी बढ़ेगी। इसका फायदा करीब 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा। यह बढ़ोतरी श्रम ब्यूरो द्वारा जनवरी 2024 के लिए जारी की गई सीपीआई-आईडब्ल्यू सूचकांक के आधार पर की गई है।
ट्रांसपोर्ट, कैंटीन भत्ता और ग्रैज्युटी में बढ़ोतरी
कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि कर्मचारियों के डीए (डीअरनेस अलाउंस) में बढ़ोतरी के साथ, परिवहन भत्ता, कैंटीन भत्ता, और पर्यावरण भत्ता आदि में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। मकान किराए का भत्ता बेसिक वेतन के 27 प्रतिशत, 19 प्रतिशत, और 9 प्रतिशत से बढ़ाकर उसे 30 प्रतिशत, 20 प्रतिशत, और 10 प्रतिशत किया गया है। ग्रैच्युटी के लाभों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसे मौजूदा 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक बढ़ाया गया। भत्तों में हुई यह बढ़ोतरी देश के करीब 1.20 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बेहतर वित्तीय समर्थन और प्रोत्साहन देगा।
महंगाई भत्ता बढ़ने से कितना होगा फायदा?
बता दे कि महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद आपको कितना फायदा मिलेगा इसका कैल्कुलेशन के लिए इस फॉर्मूले में अपनी डिटेल भरें।
(बेसिक पे + ग्रेड पे)x DA% = DA का फायदा, सरल शब्दों में समझें तो आपकी बेसिक सैलरी और ग्रेड पे में महंगाई दर का गुणा करने के बाद जो नतीजा आता है, उसे महंगाई भत्ता यानी डीए कहते हैं।
सरकार उठाएगी इतना खर्च
आपको बता दे कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों के कारण सरकारी खजाने पर संयुक्त प्रभाव 12,869 करोड़ रुपये प्रति वर्ष होगा। वर्ष 2024-25 (जनवरी 2024 से फरवरी 2025) के दौरान 15,014 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ेगा। बता दे कि विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर सालाना 9,400 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ
गौरतलब है कि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार डीए और डीआर में वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। आपको बता दे कि इस फैसले से केंद्र सरकार के 49.18 लाख कर्मचारियों के अलावा 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होने की संभावना है, क्योंकि महंगाई राहत (DR) में भी उसी दर से बढ़ोतरी की गई है।




