नई दिल्ली

LokSabha Candidate List : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी, पीएम मोदी समेत 34 मंत्रियों के नाम शामिल

नई दिल्ली – Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP Candidate List) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। भाजपा की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं हैं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं, अनुसूचित जाति से 27, अनुसूचित जनजाति से  18 और पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार शामिल हैं।

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तांवड़े ने प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी को हुई सीईसी की बैठक में सभी राज्यों से आए नेताओं के साथ गहन मंथन के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया।

भाजपा की पहली लिस्ट में किस राज्य से कितनी सीटों पर घोषणा हुई है

उत्तर प्रदेश – 51 
पश्चिम बंगाल – 20 
मध्‍य प्रदेश – 24 
गुजरात – 15 
राजस्‍थान – 15 
केरल – 12 
तेलंगाना – 9 सीट 
असम – 11 
झारखंड – 11 
छत्तीसगढ़ – 11 
दिल्‍ली – 5 
जम्‍मू कश्‍मीर – 2 
उत्तराखंड – 3 
अरुणाचल प्रदेश – 2 
गोवा – 1 
त्रिपुरा – 1 
अंडमान निकोबार – 1 
दमन एवं दीव – 1 

29 फरवरी की रात हुई CEC की बैठक में हुआ था मंथन

आपको बता दे कि इससे पहले 29 फरवरी को राजधानी दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी महासचिव बीएल संतोष के अलावा BJP शासित राज्यों के CM, प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव प्रभारी मौजूद थे। यह मीटिंग रात 11 बजे से सुबह 3:15 बजे तक करीब 4 घंटे चली थी। इस बैठक में 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई थी।

CEC की पहली बैठक में बिहार, महाराष्ट्र पर नहीं हुई थी चर्चा

सीईसी की पहली बैठक में बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों पर कोई चर्चा नहीं हुई. दोनों ही राज्यों में गठबंधन की सरकार है, जिसमें जनता दल (यूनाइटेड) और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (बिहार) तथा शिवसेना (शिंदे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की ओर से जयंत सिंह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) सहित अन्य सहयोगियों के लिए छह सीट छोड़ने की संभावना है। रालोद अभी तक औपचारिक रूप से भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल नहीं हुआ है। सूत्रों ने कहा कि हालांकि सीईसी ने बड़ी संख्या में सीट पर विचार किया है, लेकिन उनमें से सभी के नाम पहली सूची में नहीं होंगे।

चुनाव तारीखों का ऐलान भी इसी महीने में होगा

भाजपा से जुड़ें सूत्रों की मानें तो पार्टी 10 मार्च तक 50 फीसदी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। 2019 के चुनाव में भी पार्टी ने यही किया था। पिछली बार लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से कुछ हफ्ते पहले भाजपा ने 21 मार्च को 164 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी इसी महीने में कर सकती है।

दिल्ली की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी ने दिल्ली की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली, बांसुरी स्वराज को सेंट्रल दिल्ली, कमलकित सहरावत को पश्चिमी दिल्ली और रामवीर बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शिवराज चौहान

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना, खजुराहो से वीडी शर्मा, भोपाल से आलोक शर्मा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button